Jammu Kashmir Accession Day : दिये जला, तिरंगे फहराकर विलय दिवस पर आज जोश दिखाएगी भाजपा

भाजपा जम्मू में तिरंगा फहराकर विलय दिवस मनाने के लिए शहर के महाराजा सिंह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके साथ विलय दिवस के महत्व पर अन्य कई कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:00 AM (IST)
Jammu Kashmir Accession Day : दिये जला, तिरंगे फहराकर विलय दिवस पर आज जोश दिखाएगी भाजपा
विलय दिवस पर छुट्टी होने से जम्मू कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगोे का हौंसला बुलंद है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रदेश भाजपा आज मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र स्तर तक कार्यक्रमों में दिये जला, तिरंगे फहराकर विलय दिवस का जोश दिखाएंगे। पार्टी ने विलय दिवस को दिवाली की तरह मनाने की तैयारी की है।

भाजपा जम्मू में तिरंगा फहराकर विलय दिवस मनाने के लिए शहर के महाराजा सिंह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके साथ विलय दिवस के महत्व पर अन्य कई कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस दौरान महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद करने के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। पार्टी विलय दिवस के कार्यक्रमों के दौरान कोरोना की रोकथाम संबंधी हिदायतों का सख्ती से पालने करेगी।

जम्मू शहर के महाराजा सिंह पार्क में होने वाली रैली में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं, लोगों को संबोधित कर देश से जम्मू कश्मीर का विलय करवाने में महाराजा हरि सिंह की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

विलय दिवस के कार्यक्रम के बारे में रविन्द्र रैना ने जागरण का बताया कि जम्मू के साथ श्रीनगर में भी विलय दिवस के कार्यक्रम होंगे। इस बार विलय दिवस को पंद्रह अगस्त की तरह मनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि विलय दिवस पर छुट्टी होने से जम्मू कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगोे का हौंसला बुलंद है।

ऐसे में पार्टी के कार्यक्रमों में लोगों का जोश दिखाना भी तय है। उन्होंने बताया कि तिरंगे लहराने के साथ शाम को शहरों के चौराहों को रोशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में विलय दिवस के कार्यक्रमों में जोश दिखना तय है। इस संबंध में बैठक में जिला प्रधानों व जिला प्रभारियों को पार्टी के कार्यक्रमों में लोगों को शामिल कर इस विलय दिवस को यादगार बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए गए थे।

chat bot
आपका साथी