कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच गतिविधियों में कमी लाएगी भाजपा, पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम न करने की हिदायत

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में संक्रमित हुए सबसे अधिक नेता व कार्यकर्ता भाजपा से थे। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना सांसद जुगल किशोर शर्मा संगठन महामंत्री अशोक कौल समेत प्रदेश भाजपा के खासे नेता कार्यकर्ता कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:32 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:32 AM (IST)
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच गतिविधियों में कमी लाएगी भाजपा, पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम न करने की हिदायत
भाजपा ने अपनी गतिविधियों में कमी लाने की तैयारी की है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के चलते प्रदेश भाजपा ने नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रमों से परहेज करने की हिदायत दी है। मौजूदा हालात में पार्टी कश्मीर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलनों को भी कुछ समय के लिए टाल सकती है।

जमीनी सतह पर आधार मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा ने जम्मू संभाग के बाद बीस अप्रैल के बाद से कश्मीर में जमीनी सतह पर मजबूत होने के लिए कार्यक्रम करने की तैयारी की थी। मौजूदा हालात में पार्टी के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम को टालने पर विचार कर रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में संक्रमित हुए सबसे अधिक नेता व कार्यकर्ता भाजपा से थे। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल समेत प्रदेश भाजपा के खासे नेता, कार्यकर्ता कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

अब कोरोना की दूसरी लहर का सामना करने की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपनी गतिविधियों में कमी लाने की तैयारी की है। फिलहाल पार्टी कार्यालयों में सिर्फ जरूरी कार्यक्रम ही होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा रविन्द्र रैना ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि इस समय सर्तकता बरतते हुए किसी भी प्रकार का कोई जोखिम न उठाए। ऐसे हालात में रविन्द्र रैना जल्द वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय कर सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना का कहना है कि पिछले साल की तरह इस साल भी भाजपा कार्यकर्ताओं कोरोना का सामना करने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग देंगे। लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्टी नेता, कार्यकर्ता स्वस्थ रहें। ऐसे में उन्हें सर्तकता बरतने के लिए कहा गया है। अब कार्यक्रम कैसे करने हैं इनको लेकर भी जल्द रणनीति बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी