5th August Celebration: मंडल स्तर पर तिरंगे फहरा 5 अगस्त को यादगार बनाएगी भाजपा, रविन्द्र रैना ने तैयारियों का जायजा लिया

5th August Celebration रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि पांच अगस्त को यादगार बनाने की तैयारियां कर ली गई है। मंडल स्तर पर बड़े पैमाने पर तिरंगे फहराने के साथ शाम को मुख्य स्थल पर दीपकमाला भी की जाएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:39 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:39 PM (IST)
5th August Celebration: मंडल स्तर पर तिरंगे फहरा 5 अगस्त को यादगार बनाएगी भाजपा, रविन्द्र रैना ने तैयारियों का जायजा लिया
दिन में घरों में तिरंगे फहराने के साथ रात को दिवाली मनाई जाएगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में मंडल स्तर तिरंगे फहराकर पांच अगस्त को अनुच्छेद 370, 35 ए हटने के दो साल पूरा होने का जश्न मनाएगी। इसके साथ लोगों को भी घरों में तिरंगे फहराने के लिए अपीलें की गई हैं। आजादी का यह जश्न पांच अगस्त से शुरू होकर पंद्रह अगस्त तक जारी रहेगा।

पार्टी ने दिन में तिरंगे लहराने व शाम को दीपमाला करने के साथ पटाखे चलाकर पांच अगस्त को यादगार बनानें की तैयारी की है। इन कार्यक्रमों को कामयाब बनाने में राष्ट्रीय सेवक संघ, सहयोगी संगठन के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कामयाब बनाने की तैयारी की है। भाजपा ने जिला इकाईयों को निर्देश देकर सुनिश्चित किया है कि जम्मू के साथ कश्मीर में पांच अगस्त को जोरशोर से मनाते हुए प्रदेश में राष्ट्रवादी ताकतों के मजबूत होने का संदेश देने के लिए कहा है। इसके लिए मंडल स्तर पर विशेष व्यवस्था करने के साथ तिरंगे भी बांटे गए है

बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना जिला प्रधानों से पांच अगस्त के कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। रविन्द्र रैना ने कार्यक्रमों के दौरान कोरोना से बचाव की हिदायतों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। भीड़ भाड़ न करने की सलाह देते हुए उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ता अपने घरों की छतों पर तिरंगे फहराने के लिए भी कहा है।

दिन में घरों में तिरंगे फहराने के साथ रात को दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि वे इस दिन को यादगार बनाएं।

रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि पांच अगस्त को यादगार बनाने की तैयारियां कर ली गई है। मंडल स्तर पर बड़े पैमाने पर तिरंगे फहराने के साथ शाम को मुख्य स्थल पर दीपकमाला भी की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी