Jammu Kashmir BJP : जम्मू-कश्मीर में मजबूत होने को भाजपा ने छेड़ा युवा संपर्क अभियान

Jammu Kashmir BJP यह तय है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में अपनी सरकार बनाएगी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। वही संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अब अपना पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव पर केंद्रित कर दें।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:30 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP : जम्मू-कश्मीर में मजबूत होने को भाजपा ने छेड़ा युवा संपर्क अभियान
जोर शोर से लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की रीति नीति के बारे में बताएं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पार्टी को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश में अपना युवा संपर्क अभियान छेड़ दिया।

इस अभियान का शुभारंभ श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से किया गया। अभियान के माध्यम से पार्टी जम्मू व कश्मीर संभागों में युवाओं को साथ जोड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रोहित चाहल की अध्यक्षता में शुरू हुए इस अभियान में हिस्सा लेने वाले भाजपा के 350 कार्यकर्ताओं में 190 ब्लाक प्रधान व 20 जिलों के प्रधान व महासचिव शामिल थे।

इस मौके पर जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता व भाजयुमो के जम्मू-कश्मीर प्रधान अरुण प्रभात सिंह, पूर्व मंत्री अजय नंदा भी उपस्थित थे।

इस मौके पर रविंद्र रैना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में अब चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में यह जरूरी है कि पार्टी जमीनी सतह पर मजबूत होने के लिए हर संभव प्रयास करे। उन्होंने कहा कि यह तय है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में अपनी सरकार बनाएगी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। वही संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अब अपना पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव पर केंद्रित कर दें। वे जोर शोर से लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की रीति नीति के बारे में बताएं।

वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चाहल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में भाजपा की अपने बलबूते पर सरकार होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेज विकास से लोग खुश हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास के क्षेत्र में आई तेजी व केंद्र प्रायोजित योजनाओं से लोगों के आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए हो रहे प्रयासों को लेकर लोगों के बीच जाए। इस मौके पर अरुण प्रभात सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को हर कोने तक लोगों के बीत जाने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी