Jammu Kashmir BJP: कोविड प्रबंधन के लिए भाजपा ने दी नेताओं को जिम्मेवारियां, स्वास्थ्य सेवाएं जुटाने में देंगे सहयोग

ऐसे में कोरोना के बेहतर प्रबंधन के लिए दी गई जिम्मेवारियों के तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह को जन जागरण अभियान की जिम्मेवारी दी गई हैं। उनके साथ जम्मू नगरनिगम के पूर्व चेयरमैन बलदेव बलोरिया भी सहयोग देंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:53 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:53 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP: कोविड प्रबंधन के लिए भाजपा ने दी नेताओं को जिम्मेवारियां, स्वास्थ्य सेवाएं जुटाने में देंगे सहयोग
कविन्द्र गुप्ता का मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है। उनके साथ डा प्रदीप महोत्रा भी है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू कश्मीर में कोविड के बेहतर प्रबंधन में सहयोग दे रही प्रदेश भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को लोगों की मदद के लिए जिम्मेवारियां दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने सोमवार को यह फैसला संगठन महामंत्री अशोक कौल से विचार विमर्श के बाद लिया।

पार्टी की ओर से मनोनीत किए गए नेता रक्त, प्लाज्मा डोनेशन के साथ एंबुलेंस सेवा, समाज से सहयोग जुटाने, लोगों को जागरूक बनाने के साथ जरूरतमंद लोगों में राशन, दवाईयां, मास्क आदि बांटने में सहयोग देंगे। रैना ने कहा कि इन मुश्किल हालात में भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद करने के लिए हर संभव सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी पहले से प्रदेश उपअध्यक्ष युद्धवीर सेठी की देखरेख में अपनी सेवा ही संगठन मुहिम चला रही है। इसके साथ वरिष्ठ नेताओं की एक प्रदेश प्रबंधन कमेटी भी बनाई गई है। 

ऐसे में कोरोना के बेहतर प्रबंधन के लिए दी गई जिम्मेवारियों के तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह को जन जागरण अभियान की जिम्मेवारी दी गई हैं। उनके साथ जम्मू नगरनिगम के पूर्व चेयरमैन बलदेव बलोरिया भी सहयोग देंगे। वहीं कविन्द्र गुप्ता का मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है। उनके साथ डा प्रदीप महोत्रा को भी यह जिम्मेवारी मिली है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता के साथ सेवा कार्य की जिम्मेवारी संभालेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम शर्मा को पूर्व विधायक आरएस पठानिया के साथ अस्पताल इंचार्ज बनाया गया है। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम चौधरी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया को एंबुलेंस इंचार्ज बनाया गया है।

पार्टी ने महासचिव डा देवेन्द्र कुमार मन्याल व युवा मोर्चा के प्रधान अरुण जम्वाल को ब्लड-प्लाजमा का प्रभारी बनाया है। पूर्व मंत्री बाली भगत व सचिव अरविंद गुप्ता को वैक्सीनेशन का प्रभारी बनाया गया है। कोविड टेस्टिंग के बेहतर प्रबंधन की जिम्मेवारी संभालने वालों में पूर्व मंत्री शक्ति राज परिहार व पूर्व विधायक राजीव शर्मा शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर सामाजिक संगठनों व गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्य बनाने की जिम्मेवारी जम्मू नगरनिगम के मेयर चन्द्र मोहन गुप्ता व वरिष्ठ नेता ठाकुर नारायण सिंह को दी गई है।

chat bot
आपका साथी