International Yoga Day 2021: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 450 शिविर लगाकर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लगभग हर क्षेत्र में योग कर यह दिन मनाया। पार्टी की ओर से ऑनलाइन योग शिविर आयोजित करने के साथ मंडल स्तर पर छोटे-छोटे समूह बनाकर भी योग दिवस मनाया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:31 PM (IST)
International Yoga Day 2021: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 450 शिविर लगाकर किया योग
लोगों ने हिस्सा लेते हुए निरोग रहने के लिए योग किया और दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लगभग हर क्षेत्र में योग कर यह दिन मनाया। पार्टी की ओर से ऑनलाइन योग शिविर आयोजित करने के साथ मंडल स्तर पर छोटे-छोटे समूह बनाकर भी योग दिवस मनाया गया।

पार्टी की ओर से सोमवार को प्रदेश भर में करीब 450 योग शिविर आयोजित किए गए जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना से लेकर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कश्मीर संभाग में पार्टी की ओर से 37 शिविर आयोजित किए गए जिनमें 3231 लोगों ने हिस्सा लिया। जम्मू में पार्टी की ओर से 413 योग शिविर आयोजित किए गए जिनमें 14,770 लोगों ने हिस्सा लेते हुए निरोग रहने के लिए योग किया और दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित किया।

पार्टी की ओर से आयोजित इस योग शिविरों में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना के अलावा संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, प्रदेश के सह-प्रभारी अशीष सूद, कश्मीर के प्रभारी सुनील शर्मा व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने योग किया। रविंद्र रैना ने इस मौके पर कहा कि भारत के इस पुरौणिक विज्ञान को आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आते ही योग के प्रोत्साहन के लिए काम किया जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। रैना ने कहा कि यह भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

रैना ने कहा कि पहले भारत की सरकारें विदेशों की ओर देखती थी लेकिन आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। रैना ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी योग काफी फायदेमंद साबित हुआ और पूरे विश्व ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए योग को अपनाया जोकि भारत व भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। 

chat bot
आपका साथी