Jammu Kashmir: नायकों के नाम पर रखे जाएंगे 75 सड़कों व 75 स्कूलों के नाम

कैबिनेट सचिव ने देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए भी कहा। उन्होंने आजादी के 100 साल पूरे होने पर 2047 को ध्यान में रखकर लोगों की आकांक्षाओं को देखा जाए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:53 AM (IST)
Jammu Kashmir: नायकों के नाम पर रखे जाएंगे 75 सड़कों व 75 स्कूलों के नाम
जम्मू-कश्मीर क्षेत्रीय राज्य गीत तैयार करेगा जो कश्मीरी और डोगरी भाषा में होगा

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने कहा कि देश की आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर 75 सड़कों और 75 स्कूलों का नाम स्थानीय नायकों के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 75 में स्वतंत्र दिवस से पहले पंचायतों में युवा क्लब, पौधारोपण कमेटियों का गठन करने के साथ खेल के मैदानों को विकसित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने यह जानकारी कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की तरफ से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में दी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के 75 साल के सिलसिले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की इसमें जम्मू कश्मीर की तरफ से मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने भाग लिया।

बैठक में संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने आजादी के अमृत महोत्सव के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि जन उत्सव जन के द्वार अभियान को लोगों के केंद्रीय बनाया जाए और इसमें अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, तकनीकी विकास को उजागर किया जाए। उन्होंने कहा कि पांच पहलुओं की गतिविधियां की जाए जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के 75 विचार, 75 उपलब्धियां, 75 कार्य और 75 वचनबद्धता करने की रूपरेखा तैयार की जाए।

कैबिनेट सचिव ने देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए भी कहा। उन्होंने आजादी के 100 साल पूरे होने पर 2047 को ध्यान में रखकर लोगों की आकांक्षाओं को देखा जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्रीय राज्य गीत तैयार करेगा जो कश्मीरी और डोगरी भाषा में होगा जिसमें क्षेत्रीय सहयोग और जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी