Jammu Kashmir: PMGSY में सड़क निर्माण करने वाले देश के टॉप 30 जिलों में 12 जम्मू-कश्मीर के

1 अक्तूबर को पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप 30 जिलों की सूची में जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम दर्ज कराया है। सभी 12 जिलों में वर्ष 2020-21 में 1262.72 किलोमीटर पीएमजीएसवाई सड़कों का निर्माण किया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:44 PM (IST)
Jammu Kashmir: PMGSY में सड़क निर्माण करने वाले देश के टॉप 30 जिलों में 12 जम्मू-कश्मीर के
ऊधमपुर जिला में पंचोत पंचायत में थेर से पचोत तक पीएमएजीएसवाई के तहत बनाई गई सड़क।

ऊधमपुर, अमित माही। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कें बनाने में जम्मू-कश्मीर राज्य ने शानदार प्रदर्शन किया है। 21 अक्तूबर को वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय स्तर पर पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण में बेहतरीन प्रदर्शन करने टॉप 30 जिलों की सूची में 12 जिले जम्मू कश्मीर राज्य के हैं। इसमें से पहले चार स्थानों में से तीन पर डोडा, ऊधमपुर और अनंतनाग काबिज हैं।

जम्मू राज्य में गांवों में विकास को गति देने के लिए सड़कों का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है। ग्रमीण इलाकों में पीएमजीएसवाई के तहत सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए जम्मू कश्मीर राज्य में शानदार काम किया है। 21 अक्तूबर को पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप 30 जिलों की सूची में जम्मू कश्मीर के कुल 12 जिलों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम दर्ज कराया है। सभी 12 जिलों में वर्ष 2020-21 में 1262.72 किलोमीटर पीएमजीएसवाई सड़कों का निर्माण किया गया है।

पीएमजीएसवाई सड़कें बनाने में देश के टॉप 30 जिलों में शामिल जम्मू कश्मीर राज्य के 12 जिलों से 5 जम्मू कश्मीर संभाग के हैं और 7 जम्मू कश्मीर संभाग के। जम्मू संभाग के डोडा जिला ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा और ऊधमपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं कश्मीर संभाग के अनंतनाग सूची में चौथे पायदान पर है। राजौरी सातवें, बारामूला नौवें, बडगांम 15वें, कुपवाड़ा 17वें, रियासी 26में, कठुआ 27वें, पुलवामा 28वें, शोपियां 29वें और कुलगाम 30वें पायदान पर रहे हैं।

और ज्यादा मेहनत से काम किया जाएगा: ऊधमपुर जिला प्रशासन ने वर्ष 2020-21 में पीएमजीएसवाई सड़क प्रगति में राष्ट्र स्तर की सूची 179 किलोमीटर सड़क बना कर देश में तीसरे स्थान पर रहने पर खुशी जताई है। प्रशासन ने कहा इस वर्ष कोरोना महामारी के बावजूद ग्रमीण सड़क संपर्क के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया गया है। जिला ग्रमीण इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा मेहनत से काम करेगा। 

स्थान   जिला    सड़क की लंबाई(किलोमीटर में)

2        डोडा      185.58

3        ऊधमपुर  178.88

4        अनंतनाग 170.33

7        राजौरी     131.60

9        बारामूला   106.14

15      बडगाम    87.53

17      कुपवाड़ा   81.98

26      रियासी    66.77

27      कठुआ    64.08

28      पुलवामा   63.96

29      शोपियां    63.27

30      कुलगाम   62.60

chat bot
आपका साथी