राज्य में गोल्फ को बढ़ावा दिया जाए : गनई

राज्य ब्यूरो, जम्मू : मुख्यमंत्री के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई का कहना है कि राज्य में गोल्फ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:41 PM (IST)
राज्य में गोल्फ को बढ़ावा दिया जाए : गनई
राज्य में गोल्फ को बढ़ावा दिया जाए : गनई

राज्य ब्यूरो, जम्मू : मुख्यमंत्री के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई का कहना है कि राज्य में गोल्फ को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने का एक प्रमुख साधन है।

वह श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में आयोजित गोल्फ टूरिज्म कान्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में देशभर से 85 गोल्फर भाग ले रहे हैं। गनई ने कहा कि राज्य में विश्व स्तर के कुछ गोल्फर हैं। राज्यपाल प्रशासन का प्रयास है कि इसे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से भी विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश का नंबर एक पर्यटनस्थल बनने की पूरी संभावनाएं हैं। इसके लिए प्रशासन प्रयास भी कर रहा है। यहां पर इस प्रकार का ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसमें पर्यटक अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।

सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य सरकार को गोल्फ डेवलपमेंट अथारिटी का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक को गोल्फ स्प्रिंग कोर्स की देखभाल करनी चाहिए। डायरेक्टर जनरल टूरिज्म भरत सरकार, सत्यजीत राजन, अनिल खैतान व मुश्ताक छाया भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी