Jammu: मक्की की बिजाई के लिए किसानों को बारिश का इंतजार, धान की रोपाई के लिए भी चाहिए पानी

किसानों ने कहा कि बीते बरसों में कंडी क्षेत्र का किसान नुकसान में ही रहा है। कभी बारिश नही होेने और कभी अत्यधिक बारिश होने से फसलें खराब हो गई। किसानों को उम्मीद है कि अबकी मौसम मेहरबान रहेगा मक्की की बिजाई का काम ठीक समय पर कर लिया जाएगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:23 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:23 PM (IST)
Jammu: मक्की की बिजाई के लिए किसानों को बारिश का इंतजार, धान की रोपाई के लिए भी चाहिए पानी
बरसात के दिनों में यहां पर मक्की आसानी से पनप सकती है। लेकिन समय पर बिजाई जरूरी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मक्की की खेती के लिए किसानों को अच्छी बारिशों का इंतजार है। उचित नमी नही मिल पाने के कारण जम्मू के कंडी क्षेत्र में अभी मक्की की बिजाई नही हो पाई है। हालांकि पिछले दिनों कुछ बारिशें तो हुई और जमीन में नमी भी बनी। लेकिन यह पर्याप्त नही थी। ऐसे में किसान अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। पुरमंडल, राया, सुचानी, बडहोरी,विजयपुर,मानसर, सांबा में अभी मक्की की बिजाई की जानी है। वहीं बाजरा, दालें भी लगनी है।

किसानों ने कहा कि बीते बरसों में कंडी क्षेत्र का किसान नुकसान में ही रहा है। कभी बारिश नही होेने और कभी अत्यधिक बारिश होने से फसलें खराब हो गई। लेकिन किसानों को उम्मीद है कि अबकी मौसम मेहरबान रहेगा और मक्की की बिजाई का काम ठीक समय पर कर लिया जाएगा।

बीरपुर के किसान गौतम सिंह का कहना है कि कंडी क्षेत्र मक्की की खेती के लिए जाने जाते हैं। बरसात के दिनों में यहां पर मक्की आसानी से पनप सकती है। लेकिन समय पर बिजाई जरूरी है।

वहीं दूसरी ओर धान की रोपाई के लिए तैयार किसानों को भी अच्छी बारिश की जरूरत है। रोपाई का सीजन आ चुका है। कई क्षेत्रों में किसान रोपाई के काम में भी उतर गया है। लेकिन खेतों में पानी कम है। नहर का पानी पूरा नही पड़ रहा । ऐसे में किसानों को बारिश का ही आसरा है।

आरएस पुरा के किसान अजय चदगाल का कहना है कि बारिश होने से खेती आसान हो जाती है। चूंकि धान की रोपाई के लिए अधिक पानी की जरूरत रहती है। बारिश हो जाए तो सारी समस्याएं ही दूर हो जाएंगी। किसान चौधरी प्रकाश का कहना है कि रामगढ़ क्षेत्र में नहर का पानी खेती के लिए अक्सर कम ही रहता है। इन हालात में किसान अच्छी बारिशें होने की उम्मीद कर रहा है। 

chat bot
आपका साथी