Jammu: किसानों ने कहा- खेती को लाभकारी बनाने के लिए बड़े फैसले ले सरकार

Jammu Farmers अरनिया के किसान महेश सिंह का कहना है कि आरएस पुरा बेल्ट की बासमती देश दुनिया में अपनी पहचान रखती है। लेकिन इसके बाद भी बासमती उत्पादक किसान अच्छे दाम नही मिलने से अक्सर परेशान रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 11:17 AM (IST)
Jammu: किसानों ने कहा- खेती को लाभकारी बनाने के लिए बड़े फैसले ले सरकार
समर्थन मूल्य मिलता तो आरएस पुरा का किसान खुशहाल बन गया होता।

जम्मू, जागरण संवाददाता: किसान संगठनों ने कहा कि अगर सरकार सच में किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहती है तो खेती खर्च कम करने में सहायता करे। इस समय किसान खेती के बढ़ते खर्च से तंग है। जम्मू कश्मीर एग्री इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण खजुरिया ने कहा कि पंजाब या दूसरे राज्यों की तर्ज पर किसानों को बिजली कम दर पर या मुफ्त मिलनी चाहिए। पंप सेट से खेती कर रहे किसान आखिर देश के लिए अनाज उत्पादन बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में पंप सेट पर बिजली खर्च का भारी भरकम किराया क्यों बसूला जा रहा है। इस पर सोचने की जरूरत है।

किसान विजय चौधरी ने कहा कि अनाज तो किसान उत्पादित कर लेता है लेकिन जम्मू कश्मीर में रही पिछली सरकारों ने किसानों को कभी बोनस नही दिया। प्रति क्विंटल सौ से दो रुपये का बोनस मायने रखता है। पड़ोसी राज्यों में जब सरकार बोनस की जरूरत महसूस करती है तो दिया जाता है। लेकिन जम्मू कश्मीर का किसान चाहे घाटे में हो या न हो, यहां बोनस देने की रिवायत ही नही है।

वहीं अरनिया के किसान महेश सिंह का कहना है कि आरएस पुरा बेल्ट की बासमती देश दुनिया में अपनी पहचान रखती है। लेकिन इसके बाद भी बासमती उत्पादक किसान अच्छे दाम नही मिलने से अक्सर परेशान रहा है। ऐसे में बासमती का समर्थन मूल्य सरकार क्थ्यों नही जारी करती। समर्थन मूल्य मिलता तो आरएस पुरा का किसान खुशहाल बन गया होता।

मढ़ के किसान शक्ति कुमार का कहना है कि मढ़ बेल्ट सब्जियों के लिए अपनी पहचान रखती है। ऐसे में यहां के किसानों को सस्ते में खाद बीज उपलब्ध कराई जानी ही चाहिए, वहीं सब्जियों के लिए समर्थन मूल्य की गारंटी भी सरकार को उठानी चाहिए। जब तक सरकार बड़े फैसले नही लेती, किसानों की आमदनी कैसे बढ़ सकेगी। 

chat bot
आपका साथी