J&K UT level Inter District Athletics Meet: जम्मू जिला एथलेटिक प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना

जम्मू जिला की खिलाड़ियों ने अंतर जिला यूटी स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबले जम्मू यूनिवर्सिटी के मैदान में खेले गए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 03:02 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 03:02 PM (IST)
J&K UT level Inter District Athletics Meet: जम्मू जिला एथलेटिक प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना
जम्मू यूनिवर्सिटी में संपन्न हुई यूटी स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के पदक विजेता आयोजकों के साथ।

जम्मू, जेएनएन। जम्मू जिला की खिलाड़ियों ने अंतर जिला यूटी स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबले जम्मू यूनिवर्सिटी के मैदान में खेले गए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल विभाग की निदेशक अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि थी। उन्होंने विभिन्न वर्गों की विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। लड़कियों की अंडर 19 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में जम्मू जिला की ममता चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। ऊधमपुर जिला की शबाना बेगम ने रजत पदक और कठुआ जिला की जिम्मो देवी ने कांस्य पदक जीते।

3000 मीटर दौड़ में जम्मू जिला की शमशाद बानो ने स्वर्ण पदक हासिल किया। गांदरबल जिला की नाजिया बानो ने रजत पदक और कुलगाम जिला की शाहीना ने कांस्य पदक हासिल किया। ट्रिपल जम्प में सांबा जिला की स्मृति ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू जिला की चंदा चिब ने रजत पदक और गांदरबल जिला की महवीश जिया ने कांस्य पदक अर्जित किए।

लड़कियों की अंडर 17 आयुवर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कुलगाम जिला की साजीना मंजूर ने स्वर्ण पदक, सांबा जिला की साक्षी देवी ने रजत पदक और ऊधमपुर जिला की मुख्तयार बीबी ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में ऊधमपुर जिला की आरती देवी ने स्वर्ण पदक, जम्मू जिला की प्रवीण अख्तर ने रजत पदक और पुलवामा जिला की साहिबा गुलजार ने रजत पदक जीते।

4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में जम्मू जिला की रिंकी तोमर, आयुषि भट्ट, सिधानी और मनप्रीत पहले स्थान पर रही। सांबा जिला की बबली, इशा, सुनीता और साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊधमपुर जिला की तनु, अंजु, आरती और शबीना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी