Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार बने, 2-3 फरवरी को बदलेगा मौसम

Jammu Kashmir Weather Update मौसम विभाग की इस जानकारी के बाद प्रशासन ने सभी जिला पदाधिकारियों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दे दिए हैं। इस दौरान जम्मू में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:44 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:44 AM (IST)
Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार बने, 2-3 फरवरी को बदलेगा मौसम
बटोत में 0.5, बनिहाल में -2.2 और भद्रवाह में -2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी के बाद एक बार फिर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सुधार होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 2 और 3 फरवरी को बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर घाटी व लद्​दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां भारी बर्फबारी हो सकती है वहीं जम्मू के नीचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में इस समय ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर में जारी चिल्लई कलां 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। हालांकि पहले के मुकाबले कश्मीर के तापमान में काफी सुधार दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में -12.3 और गुलमर्ग में -13.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान -16.8, कारगिल का न्यूनतम तापमान -21.3 और द्रास का -28.1 था। वहीं अगर जम्मू शहर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 6.2, कटड़ा में 6, बटोत में 0.5, बनिहाल में -2.2 और भद्रवाह में -2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी के बाद मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा। हालांकि 2 और 3 फरवरी को कश्मीर घाटी और लद्​दाख में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की इस जानकारी के बाद प्रशासन ने सभी जिला पदाधिकारियों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दे दिए हैं। इस दौरान जम्मू में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

chat bot
आपका साथी