Jammu Kashmir BJP प्रभारी चुग ने कहा-चीन और पाकिस्तान से नहीं युवाओं से बात करेगी भाजपा

जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग ने आरोप लगाया कि कश्मीर की जनता को तीन परिवार गुमराह करते आए हैं। जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है और 370 हटने के बाद खुश है। कल कश्मीर को पत्थरबाजों और आंतक के लिए जाना जाता था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 11:00 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:00 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP प्रभारी चुग ने कहा-चीन और पाकिस्तान से नहीं युवाओं से बात करेगी भाजपा
अब भाजपा लोगों का विकास कर रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : प्रदेश भाजपा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि महबूबा मुफ्ती व फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता स्वार्थ की राजनीति के तहत पाकिस्तान व चीन जैसे देशों की हिमायत कर रहे हैं। पार्टी के जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि महबूबा कहती हैं पाकिस्तान से बात करो, फारूक अब्दुल्ला कहते हैं चीन से बात करो, लेकिन भाजपा कहती है जम्मू-कश्मीर की जनता और नौजवानों से बात करो। यही भाजपा का यह लक्ष्य है कि जम्मू-कश्मीर को अन्य राज्यों से अधिक विकासशील बनाना है।

सांबा जिले के सरोर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में विकास को तेजी देने का मुद्दा जोरशोर से उठा। बैठक के दौरान चुग ने प्रदेश में दो एम्स, ङ्क्षरग रोड, आईआईटी, आइआइएम स्थापित किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि अभी विकास के कई तोहफे मिलने वाले हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर की जनता को तीन परिवार गुमराह करते आए हैं। जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है और 370 हटने के बाद खुश है। कल कश्मीर को पत्थरबाजों और आंतक के लिए जाना जाता था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों से कश्मीर को केसर के लिए जाना जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में फंड का खूब दुरुपयोग हुआ। किसी ने इस फंड का हिसाब नहीं मांगा व विकास के लिए आए पैसे से कांग्रेस और कश्मीरी की पार्टियों ने अपना विकास किया। अब भाजपा लोगों का विकास कर रही है।

राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में अब्दुल्ला व मुफ्ती परिवारों को निशाना बनाते हुए उन पर लोगों को गुमराह करने की स्वार्थी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार को शह देने वाली नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी व कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है।

chat bot
आपका साथी