International Women's Day 2021: जम्मू मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित, वक्ता बोलीं- सशक्त महिलाओं से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल काॅलेज जम्मू में वंडर्स आफ वीमेन कार्यक्रम का अायोजन किया गया। इसमें महिला की एक बेटी मां बहन पत्नी दोस्त उद्यमी और फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर भूमिका के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:31 PM (IST)
International Women's Day 2021: जम्मू मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित, वक्ता बोलीं- सशक्त महिलाओं से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल काॅलेज जम्मू में वंडर्स आफ वीमेन कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल काॅलेज जम्मू में वंडर्स आफ वीमेन कार्यक्रम का अायोजन किया गया। इसमें महिला की एक बेटी, मां, बहन, पत्नी, दोस्त, उद्यमी और फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर भूमिका के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समाज में महिलाओं की बेहतर भूमिका और कोरोना महामारी में उनके सकारात्मक रवैये तथा मरीजों के उपचार के लिए सभी ने उन्हें सराहा।

नेशनल ह्यूमन राइटस की चेयरपर्सन तथा रेडक्रास सोसायटी की पूर्व डायरेक्टर डा. नवनीत कौर ने सभी को महिलाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के खिलाफ कुछ हो रहा है तो उसे अपनी आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने मजबूत राष्ट्र के निर्माण में हर किसी को एक बेटी को शिक्षा के लिए प्रायोजित होने को कहा।

मेडिकल काॅलेज की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन ने कहा कि एक महिला होने के नाते हर किसी को अपनी भूमिका के साथ न्याय की जरूरत है। चाहे पत्नी हो, बहन या बेटी हो। आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे सबसे आगे हैं। डा. संध्या ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। एक सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। डा. मीना सिद्धु ने महिलाओं को अपने आप को हर समय सशक्त बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर हम खुद प्रेरित रहेंगी तो हर किसी को भी प्रेरित कर सकेंगी।

नेशनल ह्यूमन राइट सोशल जस्टिस काउंसिल आफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. एमआई जरगर, सभी महिला फैकल्टी सदस्य, रेजीडेंट डाक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ भी इस मौके पर मौजूद था। महिलाओं में प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। डा. रचना सभ्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी