J&K Weather Update: इस सप्ताह भी बीच-बीच में बारिश के आसार बने, तापमान में बढ़ोतरी जारी

कुछ दिन पहले लगने लगा था कि बारिश होते ही ठंड दस्तक देने लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बदलते मौसम के बीच गर्मी अपना पूरा दम दिखा रही है। हालांकि सुबह पहले पहर और देर रात कुछ हद तक मौसम राहत भरा होने लगा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:15 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:15 PM (IST)
J&K Weather Update: इस सप्ताह भी बीच-बीच में बारिश के आसार बने, तापमान में बढ़ोतरी जारी
2-3 अक्अूबर को मौसफ साफ रहने के बाद 4 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बदलते मौसम के बीच दिन की धूप बेहाल कर रही है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सोमवार सुबह गर्ज के साथ तेज बारिश भी हुई लेकिन उसके बावजूद ठंड बढ़ने के बजाए गर्मी बढ़ गई है।

कुछ दिन पहले लगने लगा था कि बारिश होते ही ठंड दस्तक देने लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बदलते मौसम के बीच गर्मी अपना पूरा दम दिखा रही है। हालांकि सुबह पहले पहर और देर रात कुछ हद तक मौसम राहत भरा होने लगा है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले फिर से दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार अब यह इस मौसम की अंतिम गर्मी है। कुछ दिन तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही बारिश शुरू होगी। इस सप्ताह भी 1 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश के आसार हैं। 2-3 अक्अूबर को मौसफ साफ रहने के बाद 4 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इस वर्ष मानसून के दौरान बारिश सामान्य से काफी कम रही है

इस वर्ष मानसून के दौरान बारिश सामान्य से काफी कम रही है। जिसके चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई थी। खासकर कंडी क्षेत्र के किसानों की बारिश की जरूरत अभी भी बनी हुई है।सितंबर के दूसरे पखवाडे़ में हुई बारिश के बाद किसानों को हल्की राहत मिली है। लेकिन अभी भी बारिश पर निर्भर किसानों काे बारिश की जरूरत है। वहीं मक्की की कटाई कर रहे किसानों के लिए इस समय मौसम काफी अच्छा बना हुआ है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मक्की की कटाई कुछ हद तक प्रभावित हुई थी।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 33.0 25.0 बनिहाल 31.5 16.2 बटोत 27.2 17.3 कटड़ा 30.2 22.4 भद्रवाह 31.3 16.2 श्रीनगर 30.1 15.8 काजीगुंड 29.8 13.4 पहलगाम 25.8 11.6 कुपवाड़ा 32.3 13.3 कोकरनाग 28.4 13.7 गुलमर्ग 20.4 10.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी