Infiltration on Border: सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया घायल, अस्पताल में भर्ती करवाया

Infiltration on Border उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस घुसपैठियों के साथ उसके और भी सहयोगी होने की आशंका है जो गोलीबारी के दौरान भाग निकले हैं। सूत्रों के अनुसार घायल घुसपेठिए की पहचान 27 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:43 AM (IST)
Infiltration on Border: सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया घायल, अस्पताल में भर्ती करवाया
सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रेगाल इलाके में गत दिनों पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंके गए हथियार बरामद किए थे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने मंगलवार देर शाम को सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम बना दिया। भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ को नाकाम बनाने के लिए सीमा प्रहरियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक घुसपैठिया घायल हो गया। उसे इलाज के विजयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार रात सवा नौ बजे के करीब अंधेरे की आड़ में सांबा सेक्टर के बैनग्लाड से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को सीमा प्रहरियाें ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। चेतावनी को अनसुना करने वाले इस घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसने पर सीमा परियों ने उस पर गोलीबारी कर दी।

घायल अवस्था में उसे विजयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस घुसपैठियों के साथ उसके और भी सहयोगी होने की आशंका है जो गोलीबारी के दौरान भाग निकले हैं। सूत्रों के अनुसार घायल घुसपेठिए की पहचान 27 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह अपने मामा के घर जफरवाल आया था। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उसे 4 गाेलियां लगी है। इसी बीच उसकी गंभीर हालात को देखते हुए देर रात उसे जम्मू के मेडिकल कालेज में भेज दिया गया।

पाकिस्तान सांबा सेक्टर में आतंकवाद को शह देने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। ऐसे हालात में इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय में घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम हो चुकी है। गत दिनों सतर्क सीमा प्रहरी सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रेगाल इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंके गए हथियार बरामद किए थे।

chat bot
आपका साथी