International Yoga Day : योग दिवस पर अपनी फिटनेस दिखाएंगे सरहद के रखवाले

सरहद के प्रहरी योग से फिट रहकर दुश्मन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले रविवार को जवानों ने नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM (IST)
International Yoga Day : योग दिवस पर अपनी फिटनेस दिखाएंगे सरहद के रखवाले
इंटरनेशनल योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी सेना के जवानों ने कर ली है

जम्मू, राज्य ब्यूरो : केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में देश की सरहदों पर योग का जोश हावी है। सरहद के प्रहरी योग से खुद को फिट रहकर दुश्मन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले रविवार को भी इन प्रदेशों में जवानों ने नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग किया। योग इन जवानों के दुश्मन की हरकत का सामना करने के लिए सतर्कता के स्तर को बढ़ाता है।

सरहद के प्रहरियों ने 21 जून को योग दिवस पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की तैयारी की है। लद्दाख के सियाचिन में भारतीय सेना तो इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस ने दुर्गम इलाकों में योग दिवस को कामयाब बनाने की तैयारी की है। इसमें भाग लेने के लिए जवान भी काफी उत्सुक हैं। इसके लिए सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

ऐसे हालात में जम्मू संभाग के पुंछ जिले में रविवार को सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब 9 हजार की फीट की उंचाई योग कर हौसला बुलंद होने का सबूत दिया। इसके साथ कश्मीर में भी नियंत्रण रेखा पर जवानों ने योग कर संदेश दिया कि व्यायाम सरहद के प्रहरियों के जीवन में कितना महत्व रखता है। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद का कहना है कि सरहद पर जवान हमेशा फिट व सतर्क रहते हैं। योग उनके जीवन में बहुत मायने रखता है। किसी भी परिस्थिति में योग मानसिक स्थिरता बनाए रखने में सहायक होता है।

chat bot
आपका साथी