Development work in Jammu: वार्ड नंबर 31 में 45 लाख रुपये की लागत से काॅरपोरेटर ने विकास कार्य शुरू करवाए

काॅरपोरेटर सुच्चा सिंह ने वार्ड वासियों का राहत पहुंचाई। उन्होंने वार्ड में स्थित श्मशान घाट में शेड और सीढ़ियों का काम शुरू करवाया। इस पर 20 लाख रुपये की लागत आनी है।इसके अलावा उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से भवानी नगर डीसी कालोनी में विकास कार्यों कोशुरू करवाया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:14 PM (IST)
Development work in Jammu: वार्ड नंबर 31 में 45 लाख रुपये की लागत से काॅरपोरेटर ने विकास कार्य शुरू करवाए
कॉरपोरेटर सुच्चा सिंह वार्ड 31 में विकास कार्य शुरू करवाते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के वार्ड नंबर 31 में 45 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों को शुरू करवा कर काॅरपोरेटर सुच्चा सिंह ने वार्ड वासियों का राहत पहुंचाई। उन्होंने वार्ड में स्थित श्मशान घाट में शेड और सीढ़ियों का काम शुरू करवाया। इस पर 20 लाख रुपये की लागत आनी है। उन्होंने कहा कि हर किसी को एक न एक दिन यहीं आना है। यहां खड़े होने तक की पर्याप्त सुविधा नहीं थी। अब शेड और सीढ़ियां बनने से अंतिम यात्रा में आने वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्षों से लोग श्मशानघाट में इन कार्यों काे करवाने की मांग कर रहे थे। 

इसके अलावा उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से भवानी नगर डीसी कालोनी में विकास कार्यों कोशुरू करवाया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए सुच्चा सिंह ने कहा कि जनता को सही सुविधाएं मिलनी चाहिए। लोग इसलिए जन प्रतिनिधि चुनते हैं कि वे उनकी सुनें और समस्याओं का समाधान करवाएं। सरकार जन प्रतिनिधियों को संजीदगी से नहीं लेती जिस कारण परेशानियां बढ़ जाती हैं। सिंह ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद कालोनी में विकास कार्यों के लिए यह फंड उपलब्ध हुए हैं।

कॉरपोरेटर ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। इस मौके पर पिंकी भट्ट, मनोहर योगी, कादिर खान, समरदीप सिंह, रवींद्र काचरू, कृष्ण लाल, पूरन चंद के अलावा एइइ व जइ वीके रैणा मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने भी सुच्चा सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह बिना किसी भेदभाव, पार्टीबाजी के वार्ड में विकास कार्य करवा रहे हैं। कॉरपोरेटर ने वार्ड के लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी