Union Territory Ladakh में 25 अक्टूबर से दिखेंगी स्वतंत्रता आंदोलन की झलकियां

Union Territory Ladakh पर्यटन सचिव ने लेह और कारगिल के उपायुक्त को अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला और उपमंडल स्तर की समितियों का गठन करने का निर्देश दिया है। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन की झलकियां दिखाई जाएंगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:34 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:34 AM (IST)
Union Territory Ladakh में 25 अक्टूबर से दिखेंगी स्वतंत्रता आंदोलन की झलकियां
कारगिल के उपायुक्त को भी ऐसा ही करने के लिए कहा गया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: लद्दाख में आइकानिक इवेंट सेलिब्रेशन 25 से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। एक हफ्ते तक चलने वाले इस समारोह के तहत लेह और कारगिल दोनों जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सरकार की दो साल की उपलब्धियों को बताया जाएगा। इसका मकसद प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना भी है। इसकी तैयारियों को लेकर लद्दाख के पर्यटन और संस्कृति सचिव काचू महबूब अली खान ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक ली।

पर्यटन सचिव ने लेह और कारगिल के उपायुक्त को अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला और उपमंडल स्तर की समितियों का गठन करने का निर्देश दिया है। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन की झलकियां दिखाई जाएंगी। साथ ही सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। भविष्य की योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। इसके लिए प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने दोनों जिलों की संस्कृति अकादमी को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम के लिए दल बनाने का भी निर्देश दिया। पर्यटन सचिव ने उत्सव के दौरान लेह के उपायुक्त को लेह महल और अन्य प्रमुख इमारतों को रोशन करने के लिए कहा। कारगिल के उपायुक्त को भी ऐसा ही करने के लिए कहा गया है।प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोक संस्कृति व प्रथा को दर्शाते हुए आयोजित किए जाने वाले इस तरह के आयोजन पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।

यह है कार्यक्रम की समय सारिणी : आइकानिक इवेंट सेलिब्रेशन 25 अक्टूबर को खालत्से से शुरू होगा। इसके बाद 26 अक्टूबर को कारगिल जिले के गरखोन गांव, आर्यन वैली, 27 अक्टूबर को दिस्कित, नुब्रा, 28 अक्टूबर को पदम जंस्कार, अक्टूबर को न्योमा सब डिवीजन में समारोह होंगे। 29 को सांकू, 30 अक्टूबर को स्पोट््र्स स्टेडियम, 31 अक्टूबर को सैयद मेहंदी आडिटोरियम कारगिल और लेह पैलेस में कार्यक्रम होंगे। 

chat bot
आपका साथी