Jammu Kashmir : वजीर की हत्या के विरोध में जम्मू में चक्का जाम आज, दरबदर हुए लोग

ट्रांसपोर्टरों के हर मुद्दे को लेकर वह सरकार तक पहुुंचाते रहे हैं और यही कारण है कि शुक्रवार को जम्मू में सुबह से अब तक चक्का जाम प्रभावित दिखा। वहीं चक्का जाम के चलते बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 01:03 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 01:03 PM (IST)
Jammu Kashmir : वजीर की हत्या के विरोध में जम्मू में चक्का जाम आज, दरबदर हुए लोग
वजीर का जम्मू के ट्रांसपोर्टरों में काफी स्थान रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन त्रिलोचल सिंह वजीर की दिल्ली में हत्या के विरोध में ट्रांसपोर्टराें ने जम्मू में शुक्रवार को चक्का जाम रखा। एसोसिएशन के आह्ववान पर सभी यात्री व कर्मिश्यल वाहन जम्मू में बंद हैं जिसका असर शुक्रवार सुबह शहर में देखने को मिला।

आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विजय सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों का यह चक्का जाम इस हत्या के प्रति अपना विरोध जताना है। वजीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। वह कनाडा में अपनी पौती का मुंह देखने के लिए पहलीं सितंबर को जम्मू से निकले थे लेकिन वीरवार को उनका शव दिल्ली में एक फ्लैट मिला। वजीर का जम्मू के ट्रांसपोर्टरों में काफी स्थान रहा है।

ट्रांसपोर्टरों के हर मुद्दे को लेकर वह सरकार तक पहुुंचाते रहे हैं और यही कारण है कि शुक्रवार को जम्मू में सुबह से अब तक चक्का जाम प्रभावित दिखा। वहीं चक्का जाम के चलते बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा। बस स्टैंड में पहुंचे कई यात्री पैदल ही अपना सामान उठाकर जाते दिखे तो रेलवे स्टेशन में भी आने व जाने वाले यात्री पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हुए।

वजीर की हत्या के विरोध में ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के आह्वान पर रखे गए इस चक्का जाम को आटो यूनियन भी अपना समर्थन दे रही हैं। शहर में इक्का-दुक्का ही आटो चलता दिखा जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आटो भी नहीं मिल रहे। इसके अलावा शहर में चलने वाली मिनीबसें, जिन्हें जम्मू की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, भी सड़कों से नदारद हैं।

शहर की सड़कें मिनीबस न चलने के कारण खाली दिख रही हैं। वहीं लोग भी इससे काफी परेशान हैं। एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि उनका यह बंद एक दिन का है। शनिवार से यातायात सामान्य चलेगा। 

chat bot
आपका साथी