Corona Vaccine In Jammu : सौ फीसद लक्ष्य को लेकर जम्मू में कई जगहों पर शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान

Corona Vaccine In Jammu स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जम्मू जिले में वेवमाल सिटी स्केयर होटल रेडिसन वालमार्ट वेस्अ प्राइज और इडन रेस्टोरेंट में शाम को छह बजे से लेकर रात को दस बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:49 AM (IST)
Corona Vaccine In Jammu : सौ फीसद लक्ष्य को लेकर जम्मू में कई जगहों पर शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान
पुंछ और रामबन जिले भी तेजी के साथ सौ फीसद लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज किया गया है। सौ फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने के लिए जम्मू मेंकुछ स्थानों पर रात को दस बजे तक अभियान चलाया गया। वहीं शुक्रवार को कुल डेढ़ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जम्मू जिले में वेवमाल, सिटी स्केयर, होटल रेडिसन, वालमार्ट वेस्अ प्राइज और इडन रेस्टोरेंट में शाम को छह बजे से लेकर रात को दस बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया गया।

इन जगहों पर विशेष टीमों ने उन सभी लोगों का टीकाकरण किया जिन्होंने एक भी डोज नहीं ली थी। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने दूसरी डोज ली। जम्मू के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी सिंह ने कहा कि तीन दिनों तक विशेष् टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद सभी लोगों का टीकाकरण करना है।

वहीं शुक्रवार को 79,226 लोगों ने पहली डोज ली जबकि 71,284 लोगों ने दूसरी डोज ली। अभी तक जम्मू-कश्मीर में कुल एक करोड़ छह लाख, 56 हजार से अधिक लोग टीकाकरण कर चुके हैं। वहीं 18 साल से अधिक आयु वर्ग में अभी तक 80.52 फीसद लोगों ने पहली डोज ले ली है। सांबा जिला इकलौता जिला है जहां पर सौ फीसद लोगों ने पहली डोज ले ली है। पुंछ और रामबन जिले भी तेजी के साथ सौ फीसद लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

सात जेकेएएस अधिकारियों के तबादले : सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें केवल कृष्ण शर्मा को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं डा. जेबा सुलमान को लोक निर्माण विभाग में अंडर सेक्रेटरी, गुलाम रसूल मीर को योजना, विकास और निगरानी विभाग में अंडर सेक्रेटरी, ब्रहम राज को असिस्टेंट डायरेक्टर एस्टेट विभाग, रूपाली अरोड़ा को सामान्य प्रशासनिक विभाग में अंडर सेक्रेटरी, शाकिब अरसल्लन को सामान्य प्रशासनिक विभाग में अंडर सेक्रेटरी और सुपिंद्र कौर को भी सामान्य प्रशासनिक विभाग में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं एक अन्य आदेश में चार निजी सचिवों के भी तबादले हुए हैं।

chat bot
आपका साथी