जम्मू-कश्मीर में इस बार खास होगा आजादी का पर्व, कश्मीर समेत प्रदेश के 3305 गांवों में लहराएगा तिरंगा

जम्मू में प्रेस कांफ्रेंस में परिषद के प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने बताया कि सुबह 10 बजे चिह्नित गांवों में तिरंगे फहराने के साथ राष्ट्रगान होगा। इन कार्यक्रमों के जरिये देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सैनानियों को याद करेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:49 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में इस बार खास होगा आजादी का पर्व, कश्मीर समेत प्रदेश के 3305 गांवों में लहराएगा तिरंगा
देश की आजादी का महत्व बताते हुए युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : आतंकियों, अलगाववादियों और पत्थरबाजों को ठेंगा दिखाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इस बार कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाएगी। आजादी के पर्व पर कश्मीर के एक हजार गांवों में तिरंगा फहराए जाएंगे। परिषद ने पूरे जम्मू कश्मीर में 3305 गांवों में तिरंगे फहराने का लक्ष्य रखा है।

सुनहरे भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे जम्मू कश्मीर में इस बार स्वतंत्रता दिवस खास रहेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से कश्मीर के एक हजार गांवों में तिरंगे फहराकर देशभक्ति का संदेश देने की तैयारी में हैं।

विद्यार्थी परिषद के प्रधान डा. परमिंदर सिंह का कहना है कि कश्मीर के गांवों में तिरंगे फहराने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ा है। उन्हें 15 अगस्त के कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में जल्द ही बैठक होगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे जम्मू कश्मीर के 3305 गांवों में तिरंगे फहराए जाएंगे।

जम्मू में प्रेस कांफ्रेंस में परिषद के प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने बताया कि सुबह 10 बजे चिह्नित गांवों में तिरंगे फहराने के साथ राष्ट्रगान होगा। इन कार्यक्रमों के जरिये देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सैनानियों को याद करेंगे। देश की आजादी का महत्व बताते हुए युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बतया कि राजौरी के 50 गांव, सुंदरबनी के 200, कठुआ के 200, सांबा के 150, जम्मू जिला के 600 गांव, ऊधमपुर के 300, रियासी के 200, रामबन के 100, डोडा के 200 गांव, किश्तवाड़ के 150 और कश्मीर के 1000 गांव में तिरंगे फहराएं जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी