Jammu Kashmir Weather : दिन की धूप के बावजूद गिरता जा रहा रात का तापमान, और गिरावट की संभावना

Jammu Kashmir Weather श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.4 काजीगुंड का अधिकतम तापमान 16.0 पहलगाम 13.8 गुलमर्ग 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू का अधिकतम तापमान 28.1 बनिहाल 19.6 बटोत 20.9 कटड़ा 23.8 भद्रवाह में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 11:40 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : दिन की धूप के बावजूद गिरता जा रहा रात का तापमान, और गिरावट की संभावना
दिन का अधिकतम तापमान अभी सामान्य ही चल रहा है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : दिन में खिली धूप के बावजूद रात के तापमान में गिरावट जारी है।कल की तरह आज भी कश्मीर की रात काफी ठंडी रही। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है।

श्रीनगर का न्यूनतमत तापमान कल की तरह 1.6 डिग्री सेल्सियस ही रहा।यह इस मौसम का श्रीनगर का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।वहीं लद्दाख के द्रास शहर में शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।जम्मू संभाग में कटड़ा और जम्मू को छोड़ सभी क्षेत्रों में तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

दोपहर को तेज धूप रहने के बाद कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ातरी हुई तो बनिहाल में खासी गिरावट दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। रात में आसमान साफ रहने के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू में धूप खिली हुई है। जिसके चलते दिन में मौसम राहत भरा रहता है लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट आने लगी है। सुबह तक काफी ठंड रहने लगी है। खासकर भद्रवाह, ऊधमपुर, बनिहाल, पुंछ और दूसरे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। दिन का अधिकतम तापमान अभी सामान्य ही चल रहा है।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.4, काजीगुंड का अधिकतम तापमान 16.0, पहलगाम 13.8, गुलमर्ग 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू का अधिकतम तापमान 28.1, बनिहाल 19.6, बटोत 20.9, कटड़ा 23.8, भद्रवाह में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है गुलमर्ग, पहलगाम, लेह, कारगिल में तापमान जमाव विंदु से नीचे चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हुई है। हालांकि अभी भी ताममान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 28.4 12.6 बनिहाल 21.2 1.8 बटोत 21.0 6.1 कटड़ा 25.0 11.8 भद्रवाह 20.2 4.1 श्रीनगर 17.4 1.6 काजीगुंड 17.0 0.2 पहलगाम 14.1 -3.0 कुपवाड़ा 18.6 0.1 कोकरनाग 16.1 2.1 गुलमर्ग 9.0 -0.6 लेह 8.6 -6.6 कारगिल 9.0 -6.8

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी