Jammu Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी-ओलावृष्ठि-बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
शुक्रवार देर रात से बादल छाने लगे थे। करीब तीन बजे तेज हवा शुरू हो गई।उसके साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। सुबह सात छह से सात बजे के बीच कुछ देर के लिए बारिश थमी लेकिन देखते ही देखते फिर से बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई।
जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी निचले क्षेत्रों में ओलावृष्ठि, तेज बारिश और तेज हवा ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन में हल्के भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं शहर भी तालाबों में बदले नजर आ रहे हैं।यातायात अस्त व्यस्त हो गया है।
शहर के कई निचले क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की परेशानियां बड़ गई हैं।मौसम विभाग ने रविवार तक माैसम इसी तरह का बने रहने की संभावना जताई है।शुक्रवार मध्यरात्री से ही बादल छा गए और गर्ज के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा ने परेशानी बढ़ाई और लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली ठप हो गई है।ओलावृष्ठि तेज हवा और बारिश से बासमती धान को भारी नुकसान हुआ है।
शुक्रवार देर रात से ही बादल छाने लगे थे। करीब तीन बजे तेज हवा शुरू हो गई।उसके साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। सुबह सात छह से सात बजे के बीच कुछ देर के लिए बारिश थमी लेकिन देखते ही देखते फिर से बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बादल इतने घने थे कि दिन में भी रात का अहसास होने लगा। उसके बाद तेज ओलावृष्ठि और बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते शहर का निचला क्षेत्र जलमगन हो गया। शहर के नाले ओवर फ्लो हो गए।हालत यह थी फ्लाई ओवर पर भी इतना पानी जमा हो गया था कि दो पहिया गाड़ियों का निकलना मुश्किल था।
बारिश, ओलावृष्ठि, उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। रात का तापमान पहले से ही सामान्य से नीचे चल रहा था।अब दिन के तापामन में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अब ठंड बढ़ती जाएगी।तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
काजीगुंड में सबसे ज्यादा 58.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 31.6 एमएम, पहलगाम में 43.2 एमएम, कुपवाड़ा में 9.6, कुकरनाग में 50.2, गुलमर्ग में 23.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। जम्मू में 12.8, बनिहाल में 47.8, बटोत में 23.2, कटड़ा में 33.8, भद्रवाह में 8.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।