Jammu : कलयुगी बाप ने अपनी दोनों बेटियों को बनाया हवस का शिकार

बड़ी बेटी के जाने के बाद आरोपित अपनी बुरी नजर खुद की छोटी बेटी पर डालनी शुरू कर दी। पहले तो लोक लाज के चलते बेटी कुछ नहीं बोली लेकिन अब उसने पिता की इन बुरी हरकतों पर पर्दा डालने की बजाए हिम्मत जुटा कर थाने में मामला दर्ज करवाया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:00 AM (IST)
Jammu : कलयुगी बाप ने अपनी दोनों बेटियों को बनाया हवस का शिकार
बेड़ी बेटी अपनी पिता की इन हरकतों से परेशान होकर जम्मू छोड़ कर चंडीगढ़ चली गई।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के गंग्याल इलाके में रहने वाली दो बहनों ने अपने पिता पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि उनका पिता बीते कई वर्षों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपित कई बार उन्हें जबरन शराब भी पिलाया करता था। पिता की इन हरकतों से परेशान होकर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और गंग्याल पुलिस थाने में अपने पिता के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया।

एसएचओ गंग्याल प्रदीप शर्मा का कहना है कि पीड़ित बहनों की मेडिकल जांच में उनसे दुष्कर्म होने की बात सामने आई है। आरोपित को जब इस बात की भनक लग गई की उनकी बेटियों ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है तो वह भूमिगत हो गया। आरोपित जनक राज निवासी कुंजवानी, गंग्याल की गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाने में दर्ज शिकायत में आरोपित जनक राज की छोटी बेटी ने बताया कि उनकी माता का देहांत वर्ष 2014 में हो गया था। माता के देहांत के बाद वे दो बहनें रह गई। मां का साया उठते ही पिता ने बारी बारी से दोनों का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कई वर्षों तक यह सिलसिला जारी रहा। आरोपित जनक राज की बेड़ी बेटी अपनी पिता की इन हरकतों से परेशान होकर जम्मू छोड़ कर चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करने के लिए चली गई।

बड़ी बेटी के जाने के बाद आरोपित ने अपनी बुरी नजर खुद की छोटी बेटी पर डालनी शुरू कर दी। पहले तो लोक लाज के चलते बेटी कुछ नहीं बोली, लेकिन अब उसने पिता की इन बुरी हरकतों पर पर्दा डालने की बजाए हिम्मत जुटा कर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। छोटे बहन द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के दौरान उसकी बड़ी बहन जो चंडीगढ़ में है वह भी मौजूद रही। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच करवा दी है।

chat bot
आपका साथी