Jammu Kashmir Weather : शुष्क मौसम-उमस ने किया जीना बेहाल, कल से बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather इस बेरहम मौसम के बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी जरूर राहत भरी है।जानकारी अनुसार शुक्रवार से लेकर सोमवार तक कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होगी तो कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।बारिश के बाद मौसम में हल्का बदलाव आएगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 12:53 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 12:53 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : शुष्क मौसम-उमस ने किया जीना बेहाल, कल से बारिश के आसार
कंडी क्षेत्र के किसानों को खासकर बारिश की बहुत ज्यादा जरूरत है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शुष्क मौसम और उमस के बीच चिलचिलाती धूप ने जीना बेहाल कर रखा है। हर कोई बारिश के इंतजार में है। उमस इस कदर परेशान कर रही है कि रातों की नींद उड़ा रखी है।रात को हालत यह थी कि रात को तपिश का अहसास हो रहा था।

सुबह तो ऐसा लग रहा था, मानों हवा चलना बंद हो गई हो।कुछ कदम चलने पर ही पसीना छूटने लगता है।इस बेरहम मौसम के बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी जरूर राहत भरी है।जानकारी अनुसार शुक्रवार से लेकर सोमवार तक कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होगी तो कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।बारिश के बाद मौसम में हल्का बदलाव आएगा।अब तक हालत यह है कि लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है।जम्मू का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनगर का अधिकतम 32.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम ही हुई है।मई जून में हल्की बारिश होती रही। मानसून समय से कुछ देरी से पहुंचा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में कुछ अच्छी बारिश हुई लेकिन अगस्त में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।अगले तीन दिनों तक दिख रही बारिश की संभावना से किसनों को काफी उम्मीदें हैं।खासकर कंडी क्षेत्र के किसानों को बारिश की बहुत ज्यादा जरूरत है।

कहा रहा कितना तापमान

जम्मू 35.7 27.5 बनिहाल 32.4 19.4 बटोत 27.8 19.7 कटड़ा 31.6 25.2 भद्रवाह 31.3 18.5 श्रीनगर 32.9 19.2 काजीगुंड 32.0 15.7 पहलगाम 28.1 13.3 कुपवाड़ा 33.3 15.5 कोकरनाग 29.7 15.7 गुलमर्ग 22.4 12.5 लेह 29.7 11.1 कारगिल 32.6 17.2

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी