Cyber Crime In Jammu : जम्मू में करीब 35 फीसदी बढ़े साइबर क्राइम के मामले, जागरूकता के बावजूद ठगी का शिकार हो रहे लोग

साइबर ठगी के मामलों में देखा गया है कि बैंक खाता के बारे में धोखे से जानकारी हासिल कर ली जाती है एटीएम कार्ड का पिन पूछकर कर ठगा जा रहा है। लोगों से उनकी जानकारी लेकर उन्हें ठगा जा रहा है। साइबर ठग आए अपनी रणनीति बदलते रहते है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:24 PM (IST)
Cyber Crime In Jammu : जम्मू में करीब 35 फीसदी बढ़े साइबर क्राइम के मामले, जागरूकता के बावजूद ठगी का शिकार हो रहे लोग
किसी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें।

जम्मू, दिनेश महाजन : इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के साथ साइबर क्राइम के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जम्मू पुलिस की माने तो साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। जागरूक करने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। लोग ठगी का शिकार हो जाते है और उन्हें इस बात का पता हीं नहीं चलता है। बैंक से रुपये निकलने के बाद ही उन्हें ठगी होने का पता चलता है। जम्मू संभाग की बात करे साइबर अपराध के दर्ज मामलों में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

साइबर ठगी के मामलों में देखा गया है कि बैंक खाता के बारे में धोखे से जानकारी हासिल कर ली जाती है, एटीएम कार्ड का पिन पूछकर कर ठगा जा रहा है। लोगों से उनकी जानकारी लेकर उन्हें ठगा जा रहा है। साइबर ठग आए अपनी रणनीति बदलते रहते है। पहले मोबाइल पर इनाम देने की जानकारी देकर महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाती थीं, अब मोबाइल पर संदेश के जरिए नया तरीके अपनाए जा रहे है।

जागरूकता के बावजूद ठगे जा रहे लोग : एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा लोगों को अनजान लोगों को अपनी निजी जानकारी ना देने बारे जागरूक जाता है। किसी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खातों की जानकारियां न दें। बावजूद इसके लोग जानकारी दे देते हैं।

वर्ष    मामले दर्ज    जांच जारी : 

2019   43         135

2020   61         201

इस प्रकार से साइबर ठगी से बच सकते है। किसी भी तरह के ऑफर और लालच में ना आएं। अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में ना आएं। अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें। फेसबुक, ट्विटर आईडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें। कोई रुपयों की मांग करता है, तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें। बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं।

chat bot
आपका साथी