Jammu Kashmir Weather : बारिश, बर्फबारी के बाद अब शुष्क हुआ मौसम सप्ताह भर खिली रहेगी धूप

Jammu Kashmir Weather जम्मू का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:56 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बारिश, बर्फबारी के बाद अब शुष्क हुआ मौसम सप्ताह भर खिली रहेगी धूप
वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले दिनों हुई बर्फबारी, ओलावृष्टि एवं बारिश के बाद पिछले दिनों से खिली हुई है धूप। जन जीवन पटरी पर लौटा। खिली धूप के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अभी भी तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।मंगलवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। दो दिनों की ठंड के बाद धूप का भी लुत्फ उठा रहे हैं। कुपवाड़ा, पहलगाम, गुलमर्ग, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आगामी सप्ताह जम्म-कश्मीर में मौसम साफ बना रहेगा। 29 अक्टूबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार से ही मौसम साफ बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ है। आगे भी मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।हालांकि प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद तापमान सामान्य से कम बना हुआ हैं। इस वजह से सुबह और शाम को लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

जम्मू का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 16.2, न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 16.2, न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 10.8, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 7.0, न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी