Kashmir: बारामूला नूरबाग भीषण अग्निकांड में एक दर्जन के करीब मकान जलकर राख, 6 घायल

Baramulla Fire Incident आग की लपटाें ने साथ सटे मकानों काे भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और सेना भी अपने साजो सामान के साथ आग पर काबू पाने के लए मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:39 AM (IST)
Kashmir: बारामूला नूरबाग भीषण अग्निकांड में एक दर्जन के करीब मकान जलकर राख, 6 घायल
लकड़ी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैली।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। बारामूला के नूरबाग इलाके में वीरवार की रात को हुए एक भीषण अग्निकांड में लगभग एक दर्जन मकान जलकर राख हो गए। अलबत्ता, इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ है। परंतु छह लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, रात दस बजे के करीब शेख मोहल्ला, नूरबाग में अचानक एक मकान में रसोई गैस के सिलंंडर के फटने की आवाज आई। उसके साथ ही वहां आग लग गई। घर में मौजूद लोग उसी समय अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौडे़। उन्हाेंने मदद के लिए शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

#WATCH | J&K: Several houses gutted in a fire in Noorbagh area of Baramulla district. pic.twitter.com/3hco4jJvzv

— ANI (@ANI) June 10, 2021

इस बीच, आग की लपटाें ने साथ सटे मकानों काे भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और सेना भी अपने साजो सामान के साथ आग पर काबू पाने के लए मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों ने कार्रवाई शुरू कर दी। आग को फैलने के साथ लोगों को बचाने के लिए जवानों ने बचाव कार्य जारी रखा। सेना के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में छह लोग जख्मी हुए हैं जबकि 170 से 200 लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। देर रात गए किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक एक दर्जन मकान तबाह हो चुके थे।

#WATCH | Indian Army responded to an incident of fire in Noorbagh, Baramulla in Jammu & Kashmir last night & brought it under control by 2 am. At least six people were injured in the fire. Total 170-200 are people affected: Indian Army pic.twitter.com/DQul7RQ9nH— ANI (@ANI) June 11, 2021

संबधित अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक एक मकान में रसाेई गैस के सिलंडर में धमाका होने के बाद ही आग लगी है। फिलहाल, जांच हो रही हे और जांच पूरी होने के बाद ही आग के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आग में तबाह हुए मकान बिल्कुल एक दूसरे के साथ सटे हुए थे। इनमें से लकड़ी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैली।

chat bot
आपका साथी