Injured Leopard: घायल तेंदुए की हालत में हो रहा सुधार, आवाज पर दे रहा प्रतिक्रिया

डीएफओ के मुताबिक उसके सिर में काफी सूजन थी जो अब कम हो रही है। उसके आगे हाथ हिलाने पर वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहा। जिससे प्रतीत हो रहा है वह सही से देख नहीं पा रहा।सिर में चोट जरूर है मगर एक्सरे में यह गंभीर नजर नहीं आ रही।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:40 PM (IST)
Injured Leopard: घायल तेंदुए की हालत में हो रहा सुधार, आवाज पर दे रहा प्रतिक्रिया
आरएसपुरा पशु अस्पताल में पिंजरे में रखा गया ऊधमपुर के लड्डन पावर हाउस में घायल अवस्था में मिला तेंदुआ।

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता। एक सप्ताह पहले ऊधमपुर के लड्डन पावर हाउस इलाके में तवी नदी के पास गंभीर रूप से घायल मिले तेंदुए की सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि उसके पांव में हेयर लाईन फ्रेक्चर हुआ और सिर में भी सूजन है। मगर वह खाना खाने लगा है। वन्य जीव अधिकारियों के मुताबिक वह आवाज पर प्रतिक्रिया भी दे रहा हैा। मगर अभी भी आरएस पुरा में पशु चिकित्सा अस्पताल में निगरानी पर रखा गया है। 

आपको जानकारी हो कि बीत सप्ताह शनिवार को ऊधमपुर शहर से सटे लड्डन इलाके में स्थित पावर हाउस के पास तवी नदी किनारे कुछ लोगों ने तेंदुए घायल अवस्था में देखा। लोगों के सूचित करने पर वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल तेंदुए को ट्रैंकुलाईज करने के बाद मौके पर पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उसे जम्मू ले जाया गया। जम्मू के मांडा में उसकी जांच व उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आरएस पुरा के पशु चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी जांच करे के बाद उपचार किया जा रहा है। वह अभी भी आरएस पुरा अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

इस बारे में वन्य जीव संरक्षण विभाग के डीएएफओ जम्मू अनिल अत्रि ने कहा कि करीब एक सप्ताह से तेंदुए का उपचार जारी है। जिसके बाद अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उसके सिर में सूजन है और एक पंजे में हेयर लाईन फ्रैक्चर भी है। वह किसी जानवर का शिकार करते घायल जानवर के रिवर्सल अटैक में घायल हुआ है, या वह सड़क से गुजरते समय किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि घायल होने के बाद कुछ दिनों ट्रामा में होने तथा पिंजरे में बंद होने की वजह से उसने दो तीन दिन कुछ नहीं खाया। मगर अब वह खा पी रहा है। आवाज करने पर दहाड़ कर प्रतिक्रिया भी देता है। डीएफओ के मुताबिक उसके सिर में काफी सूजन थी, जो अब कम हो रही है। उन्होंने बताया उसके आगे हाथ हिलाने पर वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहा। जिससे प्रतीत हो रहा है, वह सही से देख नहीं पा रहा। सिर में चोट जरूर है, मगर एक्सरे में यह गंभीर नजर नहीं आ रही। सूजन भी कम हो रही है, और यह चोट भी ऐसी नहीं लग रही कि जिससे उसके देखने की क्षमता प्रभावित हो सके। उसकी नजर पहले से ही कमजोर है या हादसे के बाद ऐसा हुआ है, यह जांच का विषय है। फिलहाल तेंदुआ निगरानी में रखा गया है, और कुछ दिन और निगरानी के बाद स्थिति को जांचने के बाद यदि जरूरी हुआ तो तेंदुए का सीटी स्कैन भी कराया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी