हिदुस्तान पसंद नहीं तो पाकिस्तान जाएं महबूबा: डोगरा फ्रंट

जागरण संवाददाता जम्मू पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान के विरोध में डोगरा फ्रंट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:44 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:44 AM (IST)
हिदुस्तान पसंद नहीं तो पाकिस्तान जाएं महबूबा: डोगरा फ्रंट
हिदुस्तान पसंद नहीं तो पाकिस्तान जाएं महबूबा: डोगरा फ्रंट

जागरण संवाददाता, जम्मू : पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान के विरोध में डोगरा फ्रंट शिव सेना ने शनिवार को रानी पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश विरोधी बयान देने वालों को सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने महबूबा को यदि तिरंगा हाथ में लेने में दिक्कत है तो उनके लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। ऐसे में उनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग चीन, पाकिस्तान के पक्ष में बात करते हैं, उनको उन्ही देशों में भेज दिया जाना चाहिए। भारत में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। घाटी आधारित राजनीति करने वाली पीडीपी और नेकां के नेताओं ने जो मंसूबा बनाया है, उसको किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। अनुच्छेद 370 व अनुच्छेद 35-ए अब कभी बहाली नहीं होंगे, यह बात इन नेताओं को जान लेनी चाहिए। प्रदर्शन में सुरेश, सुशील, बीरबल, लाल सिंह, कृष्ण, बचन, आशीष, आशु, अभिषेक, नरेश, प्रेम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी