भारत में परेशानी है तो पाकिस्तान चली जाएं महबूबा : रविंद्र रैना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि अगर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को भारत में रहने में कोई परेशानी है तो वह पाकिस्तान चलीं जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
भारत में परेशानी है तो पाकिस्तान चली जाएं महबूबा : रविंद्र रैना
भारत में परेशानी है तो पाकिस्तान चली जाएं महबूबा : रविंद्र रैना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि अगर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को भारत में रहने में कोई परेशानी है तो वह पाकिस्तान चली जाएं।

श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि जब तक हमें जम्मू कश्मीर राज्य का झंडा नहीं मिलेगा, तब तक हम कोई दूसरा झंडा भी नहीं उठाएंगे। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराने वाले लाखों लोग मौजूद हैं। अगर देश के खिलाफ काम कर रहीं महबूबा तिरंगा नहीं भी लहराती हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश में तिरंगे की शान हमेशा बरकरार रहेगी। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसके लिए हम अपने खून का एक-एक कतरा बहा देंगे। अब जम्मू कश्मीर में सिर्फ देश का झंडा फहराया जाएगा। हम यहां पर कोई दूसरा झंडा नहीं फहराने देंगे। रैना ने कहा कि महबूबा देश के खिलाफ साजिशें कर रही हैं। वह प्रदेश की शांति के लिए खतरा पैदा करने के साथ आतंकवाद को भी बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करवाकर फिर से जेल में डाल देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी