Jammu : सुरक्षा हालात को नियंत्रित करने के लिए गृह मंत्रालय उठाए ठोस कदम

घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं। राजौरी व पुंछ जिलों में आतंकवाद फिर से पनप रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को स्थिति को देखकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। आतंकवादी चुनिंदा हत्याएं कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 09:18 PM (IST)
Jammu : सुरक्षा हालात को नियंत्रित करने के लिए गृह मंत्रालय उठाए ठोस कदम
केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा हालात नियंत्रण में करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में खराब होते सुरक्षा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा हालात नियंत्रण में करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं। राजौरी व पुंछ जिलों में आतंकवाद फिर से पनप रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को स्थिति को देखकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

आतंकवादी चुनिंदा हत्याएं कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए रविंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले सात साल से केंद्र में भाजपा सत्ता पर काबिज है। जम्मू कश्मीर में पहले राज्यपाल शासन था, अब उपराज्यपाल शासन है मगर आतंकवाद पर काबू नहीं पाया गया है। जम्मू कश्मीर इस समय पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधीन काम कर रहा है। यह गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी बनती है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर अंकुश लगाया जाए।

पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने राजौरी में हमले की निंदा करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से हत्याओं में बढ़ोतरी हुई है। इन हत्याओं से पता चलता है कि केंद्र सरकार नाकाम है। जब पूर्व यूपीए सरकार के समय में आतंकवादी घटनाएं होती थी तो उस समय भाजपा के नेता काफी शोरशराबा करते थे। अब भाजपा के नेता गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने राजौरी हमले में बच्चे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

chat bot
आपका साथी