Home Minister अमित शाह 24 को जम्मू में रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अमित शाह पहली रैली को संबोधित करेंगे।रविंद्र रैना ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए तालमेल से काम करना है। हमने रैली इस तरह से संचालित करनी है ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:42 PM (IST)
Home Minister अमित शाह 24 को जम्मू में रैली को करेंगे संबोधित
रैली की तैयारी के लिए प्रदेश भाजपा की शुक्रवार को बैठक हुई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 अक्टूबर को जम्मू में रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अमित शाह पहली रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह के साथ सहयोग करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को इंसाफ दिलाया। यह समय है जब हमको यह दिखाना है कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के आभारी है।

रैली को सफल बनाने के लिए हम सबको तालमेल से काम करना है। हमने रैली इस तरह से संचालित करनी है ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में युद्धवीर सेठी, अरविंद गुप्ता, प्रभात सिंह जम्वाल, मुनीश शर्मा, तिलक राज गुप्ता व अन्य शामिल थे। बतातें चले कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दोरे पर आ रहे हैं। वह 23 अक्टूबर को श्रीनगर और 24 अक्टूबर को जम्मू में होंगे। शाह जम्मू कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। वह जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री विकास पैकेज समेत अहम परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि प्रदेश में जन पहुंच कार्यक्रम के तहत दर्जनों केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। वे प्रदेश के दूर-दराज इलाकों में भी पहुंच कर लोगों का हालचाल पूछ रहे हैं। विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं। जनता और जनप्रतिनिधि भी अपने इलाके की परेशानी बता रहे हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के विकास और प्रशासनिक अधिकारियों को और गति देने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह 24 अक्टूबर को जम्मू में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर तैयारी चल रही है।

chat bot
आपका साथी