Jammu Kashmir: बुनियादी ढांचे के विकास में रचा जा रहा इतिहास, 1555 करोड़ की लागत से पूरे हुए 1100 प्रोजेक्ट

उपराज्यपाल ने जोर दिया कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चल रहे कार्यों को पारदर्शिता से पूरा किया जाए। हर प्रोजेक्ट की जियो टैगिंग होनी चाहिए ताकि इसकी सही तरीके से निगरानी हो सके। इसके साथ विकास कायों के रियल टाइम फोटो भी अपडेट किए जाने चाहिए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:16 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:16 AM (IST)
Jammu Kashmir: बुनियादी ढांचे के विकास में रचा जा रहा इतिहास, 1555 करोड़ की लागत से पूरे हुए 1100 प्रोजेक्ट
अब तक 7110.78 करोड़ की लागत वाले 2357 प्रोजेक्टों में से 1100 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे के विकास में इतिहास रचा है। प्रदेश में विकास को तेजी देने के लिए जम्मू कश्मीर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने ने 1555.16 करोड़ की लागत वाले 1100 प्रोजेक्टों को पूरा कर दिया है। इसके साथ 4545.06 करोड़ के 1235 अन्य प्रोजेक्टों को भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को श्रीनगर में जम्मू कश्मीर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन की बैठक में जम्मू कश्मीर में विकास को तेजी देने के लिए चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जानकारी दी गई कि जम्मू-कश्मीर में अब तक 7110.78 करोड़ की लागत वाले 2357 प्रोजेक्टों में से 1100 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है।

बैठक में उपराज्यपाल ने जोर दिया कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चल रहे कार्यों को पारदर्शिता से पूरा किया जाए। हर प्रोजेक्ट की जियो टैगिंग होनी चाहिए ताकि इसकी सही तरीके से निगरानी हो सके। इसके साथ विकास कायों के रियल टाइम फोटो भी अपडेट किए जाने चाहिए।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों की निगरानी कर सुनिश्चित करें कि तय समय सीमा में यह प्रोजेक्ट पूरे हों। इसके साथ प्रोजेक्टों के लिए जारी फंड का भी सदुपयोग किया जाए। बैठक के दौरान उपराज्यपाल को बताया गया कि प्रोजेक्टों की निगरानी करने के लिए व्यवस्था बनाई गई है।

उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नितेश्वर कुमार समेत प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।आपको बता दें कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन रही काजीगुंड-बनिहाल टनल का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इस टनल में वाहनों का ट्रायल जारी है। जल्द ही इस टनल का उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी