Rahul Gandhi Jammu Visit : पवित्र पिंडियों को 'सिंबल' कह कर राहुल ने नया विवाद छेड़ा

सांसद राहुल गांधी सियासी यात्रा पर आए थे। इतिहास मेें यात्रा में ऐसा पहली बार हुआ है। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं वह माता वैष्णो देवी का निरादर है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 12:16 PM (IST)
Rahul Gandhi Jammu Visit : पवित्र पिंडियों को 'सिंबल' कह कर राहुल ने नया विवाद छेड़ा
राहुल गांधी ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं वह माता वैष्णो देवी का निरादर है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : अपनी हिंदूवादी छवि गढ़ने में जुटे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों को 'सिंबल' की संज्ञा देकर नया विवाद पैदा कर दिया है। इससे पूर्व वीरवार को माता वैष्णो देवी की यात्रा में नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के झंडे लेकर चलने पर भी आपत्ति जताई गई। विभिन्न हिंदू संगठनों ने कहा कि राहुल ने करोड़ों लोगों की धार्मिक श्रद्धा और आस्था को ठेस पहुंचाई है। इससे पता चलता है कि राहुल और उनके नेता माता वैष्णो देवी के दर्शन श्रद्धाभाव से नहीं बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने पहुंचे थे।

जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में अपनी हाजिरी का जिक्र करते हुए पवित्र पिंडियों को सिंबल कहा। हालांकि रैली में मौजूद कांग्रेसियों ने इसे अनुसना कर दिया, लेकिन आम जनमानस ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। डा. मोनिका लंगेह ने कहा कि मैं राहुल गांधी और उनके सलाहकारों से इससे बेहतर उम्मीद नहीं कर सकती।

वह तीर्थयात्रा पर आए, लेकिन आपको पता नहीं है कि उनके पीछे पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर चल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि माता के दरबार में कोई सियासी रैली होने जा रही है। अगर वह आस्था के साथ आए होते तो अपनी तीर्थयात्रा का सियासी इस्तेमाल नहीं करते। वह सियासी यात्रा पर आए थे। इतिहास मेें यात्रा में ऐसा पहली बार हुआ है। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं वह माता वैष्णो देवी का निरादर है।

आतंकवाद-भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: कविंद्र: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद के लिए कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरएसएस व भाजपा विरोधी बयान पर पलटवार करते हुए कविंद्र गुप्ता ने कहा कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की जिम्मेदार कांग्रेस अपनी गिरेबान में झांके। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। अब लोगों द्वारा नकारे जाने के बाद राहुल गांधी झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी को भाजपा-आरएसएस के खिलाफ आधारहीन बयानबाजी करने से पहले यह सोचना चाहिए कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर मुश्किलें पैदा कर दी थीं। सत्ता की भूखी कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में समाज को विभाजित कर कश्मीरी पंडितों के पलायन की साजिश रचने वालों को समर्थन दिया। आज यह पार्टी नकारे जाने के बाद लोगों की हिमायती बन रही है। 

chat bot
आपका साथी