तेज रफ्तार कार पलटी, छह घायल

जागरण संवाददाता जम्मू शहर के सैनिक कॉलोनी इलाके में इको कार पलट जाने से उसमें सवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:15 AM (IST)
तेज रफ्तार कार पलटी, छह घायल
तेज रफ्तार कार पलटी, छह घायल

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के सैनिक कॉलोनी इलाके में इको कार पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इको कार रामबन से जम्मू आई थी, जिसमें रामबन के रहने वाले सज्जाद अहमद, दीदूराम, रमेश, चैन सिंह, जसवीर सिंह और धनीराम सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि कार की गति तेज होने से यह हादसा हुआ।

chat bot
आपका साथी