पाकिस्तान के दुष्प्रचार को रोकेगा हाई पावर ट्रांसमीटर, कारगिल में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ स्थापित

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस हाई पावर ट्रांसमीटर का कार्य 15 दिनों के अन्दर संपन्न हुआ। आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के इन ट्रांसमीटर्स के सिग्नल पचास से साठ किलोमीटर तक जाएंगे। हाई पावर ट्रांसमीटर का लाभ हज़ारों लोगों को होगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:26 PM (IST)
पाकिस्तान के दुष्प्रचार को रोकेगा हाई पावर ट्रांसमीटर, कारगिल में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ स्थापित
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस हाई पावर ट्रांसमीटर का कार्य 15 दिनों के अन्दर संपन्न हुआ।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । पाकिस्तान के दुष्प्रचार को रोकने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमवोटिंगला कारगिल में 10 केवी क्षमता के ट्रांसमीटर का उदघाटन किया। यह हाई पावर ट्रांसमीटर 13,300 फुट की ऊंचाई पर स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसमीटर स्थापित होने से कश्मीर के दुष्प्रचार पर रोक लगेगी। इन ट्रांसमीटर पर 21 करोड़ रुपयों की लागत आई है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस हाई पावर ट्रांसमीटर का कार्य 15 दिनों के अन्दर संपन्न हुआ। आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के इन ट्रांसमीटर्स के सिग्नल पचास से साठ किलोमीटर तक जाएंगे। हाई पावर ट्रांसमीटर का लाभ हज़ारों लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि गुलाम कश्मीर एक एजेंडा के अपने कार्यक्रमों से ट्रांसमीटरों के माध्यम से यहां पर दुष्प्रचार फैला रहा है। अब हमारे ट्रांसमीटर स्थापित हो गए हैं। इससे यहां पर रहने वाले लोगों को विकास के बारे में जानने का भी अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में स्टेशन अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने लद्दाख की वर्षों पुरानी मांग को पीएम मोदी ने पूरा किया है। विकास के अनेक कार्य लद्दाख में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के पास रहने वाले लोगों को डिश की सुविधा प्रदान की जाती रहेगी। ठाकुर ने लेह के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि करगिल, लेह-लद्दाख के लोगों ने आतंक को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।

ठाकुर ने कहा कि लद्दाख में एक दिन पहले ही हिमालयन फ़िल्म महोत्सव का आगाज़ हुआ। इससे भी यहां के युवाओं की प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम विकास के कई प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। ठाकुर ने हिमवोटिंगला का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र पर 70 साल में किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वह सेना को मज़बूत करने का काम कर रहे हैं

ठाकुर ने चलाई साइकिल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने लेह के खारू में 11,000 फीट की ऊंचाई पर साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली का उद्घाटन करने के बाद अनुराग ठाकुर ने खुद भी साइकिल चलाई। लद्दाख के सांसद जामियांग सेरिंग नामग्याल भी केंद्रीय मंत्री के साथ थे। 'आजादी का अमृत महोत्सव' और 'फिट इंडिया चैलेंज' के तहत आयोजित इस रैली को सुबह सात बजे केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। लद्दाख साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से लद्दाख पुलिस ने इसका आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी