वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की समस्याएं सुनीं

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने बैठक में अपनी समस्याओं को उजागर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 05:03 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:17 AM (IST)
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की समस्याएं सुनीं
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की समस्याएं सुनीं

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधान लब्बा राम गांधी ने शनिवार को कस्बे स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।

इस मौके पर लोगों ने लब्बा राम गांधी को बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक रिफ्यूजी परिवार को साढ़े पांच लाख रुपए देने का एलान किया गया है, मगर राहत राशि पाने के लिए उन्होंने सारे दस्तावेज की फाइल तहसील कार्यालय में जमा करवा दी है। बावजूद इसके अभी तक उन्हें राशि नहीं मिल पा रही व अधिकारी अभी तक राशि देने के लिए आनाकानी ही कर रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द राहत राशि देने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर अपने संबोधन में गांधी ने कहा कि केंद्र में जितनी भी सरकारें रही उन्होंने वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी लोगों के लिए आज तक कुछ नहीं किया। लेकिन जो केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है उसने वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी लोगों के लिए राहत राशि देने का ऐलान किया है जिसका वह स्वागत करते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश जारी करे कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी ही लोगों को राहत राशि देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में रिफ्यूजी लोग बैठक में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी