जम्मू जिला प्रशासन ठीक करवाएगा 750 खराब पड़े हैंडपंप

जागरण संवाददाता जम्मू बरसात में जल संरक्षण के लिए 850 जल निकायों की पहचान की गई है जिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:33 AM (IST)
जम्मू जिला प्रशासन ठीक करवाएगा 750 खराब पड़े हैंडपंप
जम्मू जिला प्रशासन ठीक करवाएगा 750 खराब पड़े हैंडपंप

जागरण संवाददाता, जम्मू : बरसात में जल संरक्षण के लिए 850 जल निकायों की पहचान की गई है, जिसका पुनरुद्धार किया जाएगा साथ ही कई और जल निकाय स्थापित भी किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर जम्मू अंशुल गर्ग ने कहा 750 खराब हैंडपंप ठीक करवाए जाएंगे और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में 350 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने बूंद प्रोजेक्ट के तहत जल संरक्षण के लिए विशेष योजना बनाई है। बारिश के पानी को संरक्षित किया जाएगा, ताकि भूमि जल स्तर में सुधार हो। पंचायतों में जल शक्ति अभियान के तहत 3000 विकास कार्य करवाए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 250 सरकारी भवनों की पहचान की गई है, जिनके छत से गिरने वाले पानी को एकत्र कर बाद में जमीन में छोड़ा जाएगा, ताकि भूमिगत जलस्तर में सुधार हो। हफ्ते भर से विजयपुर के तीन वार्डो में पानी की आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी, विजयपुर : कस्बे के वार्ड 6,7 और 8 में एक हफ्ते से जलशक्ति विभाग पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। सुभाष चंद्र, शिवराम, शशि बाला, काली दास, मनोहर लाल आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समय एक तरफ बिजली कटौती तो दूसरी तरफ पानी की किल्लत से तीनों वार्डो के लोग परेशान हैं। इस समय भीषण गर्मी के मौसम में बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। अधिकारियों को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन कुछ नहीं किया गया। शनिवार को जब लोग विजयपुर में ओल्ड ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी नहीं था। इस संबंध में जब विभाग के जेई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कर्मचारी की कुछ दिन पहली मृत्यु हो गई है। हमने उसकी जगह अस्थायी तौर पर एक कर्मचारी को रखा, जिसका एक्सीडेंट हो गया है। इसी वजह से यह परेशानी बनी है। अब हम एक स्थायी कर्मचारी नियुक्त कर रहे हैं, जिससे आगे से पानी की समस्या नहीं आएगी।

chat bot
आपका साथी