Jammu: गुरु रविदास सभा ने समाजसेवक ज्योति राव फूले का जन्मदिन मनाया

समाज सेवक ज्योति राव फूले का 195वां जन्मदिन बाहू फोर्ट क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरु रविदास सभा बाहू फोर्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज को दी गई उनकी सेवाओं को याद किया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:10 PM (IST)
Jammu: गुरु रविदास सभा ने समाजसेवक ज्योति राव फूले का जन्मदिन मनाया
ज्योति राव फूले देश की पहली महिला शिक्षक रही सावित्री बाई फूले के पति थे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : समाज सेवक ज्योति राव फूले का 195वां जन्मदिन बाहू फोर्ट क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरु रविदास सभा बाहू फोर्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज को दी गई उनकी सेवाओं को याद किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने फूले के सम्मान में गीत भी पेश किए और उनके आदर्शों का अनुशरण करने का संकल्प भी लिया।

ज्योति राव फूले देश की पहली महिला शिक्षक रही सावित्री बाई फूले के पति थे। अपने समय में उन्होंने पुणे में पहली जनवरी, 1848 में लड़कियों का स्कूल खोला था और लड़कियों के हाथों में कलम थमाई थी। मौके पर संबोधित करते हुए कारपोरेटर शाम लाल बस्सन ने कहा कि ज्योति राव फूले ने अपने प्रयासों से देश में सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में काम किया। उन्होंने गरीब, पिछड़े तबके के लोगों को शिक्षा दिलाने की दिशा में काम किया। उस जमाने में गरीब लोगों के लिए पाठशाला के द्वार नहीं थे, लेकिन यह हक फूले ने दिलाया।

ज्योति राव फूले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 में पुणे में हुआ था। उन्होंने निचले तबके के लोगों को सशक्त बनाने के लिए लड़ाई लड़ी। शाम लाल बस्सन ने कहा कि आज हमें उनकी दी गई शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान समय में गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। वर्तमान सरकार गरीब लोगों को कुचलने का काम कर रही है। आरक्षण खत्म करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। आरक्षित वर्ग के अधिकार अब सुरक्षित नहीं। ऐसे में हमें एकजुट होना है और अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी है। इस मौके पर डा. शिवगोत्रा, विकास कल्सी, शाम लाल कल्सी, रमेश लाल संगोत्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी