नटरंग ने गुलाब गाथा से दर्शाया डोगरा इतिहास

जम्मू जागरण संवाददाता आइकानिक साप्ताहिक महोत्सव के पहले दिन शनिवार को इंडोर स्टेडियम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:08 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:08 AM (IST)
नटरंग ने गुलाब गाथा से दर्शाया डोगरा इतिहास
नटरंग ने गुलाब गाथा से दर्शाया डोगरा इतिहास

जम्मू, जागरण संवाददाता : आइकानिक साप्ताहिक महोत्सव के पहले दिन शनिवार को इंडोर स्टेडियम अखनूर में नटरंग की ओर से जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से गुलाब गाथा का मंचन किया गया।

पद्मश्री बलवंत ठाकुर के निर्देशन में तैयार गुलाब गाथा में सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रस्तुति को यादगार बनाया। शो का संयोजन मोहम्मद यासीन ने किया। नीरज कांत सहायक निर्देशक रहे। राकेश कोना की कोरयोग्राफी ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया।

प्रस्तुति में दर्शाया गया है कि कैसे गुलाब सिंह सैनिक से राजा बन गए। उनके खिलाफ लाहौर दरबार में किस तरह की राजनीति और साजिश हुई। इस प्रस्तुति का सबसे उल्लेखनीय हिस्सा स्थानीय कलाकारों का प्रभावशाली अभिनय रहा, जिन्होंने पेशेवर प्रदर्शन के साथ मंच से दर्शकों को बांधे रखा। महाराजा गुलाब सिंह की भूमिका राहुल सिंह ने निभाई।

महाराजा गुलाब सिंह के जीवन के विभिन्न रंगों को चित्रित करने में बहुत अच्छा काम किया गया है। इस मौके पर दर्शकों ने कहा कि ऐसे मंचन से इतिहास का काफी ज्ञान होता है। मंचन से कई ऐसी जानकारी मिली, जिसके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस प्रस्तुति में वरिष्ठ कलाकार महाराजा रंजीत सिंह की भूमिका मदन रंगीला ने निभाई। नीरज कांत, सुरेश कुमार, राहुल सिंह, सुभाष जम्वाल, मीनाक्षी भगत, अविनाश शर्मा, तानिया सदिखी, बूजेश अवतार शर्मा, विजय भट्ट ने अपनी भूमिका से छाप छोड़ी। प्रकाश व्यवस्था शिवम सिंह की थी।

कार्यक्रम के शुरू में जैकसन ग्रुप की प्रस्तुति मन मोह गई। इसमें कुंजु चैंचलों वैले, करवा चौथ समारोह आकर्षक रहा। वहीं, आशा केसर के गाए डोगरी गीत और भाख ने मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में जेआर शर्मा जैक्सन, पूनम शर्मा, रिदिमा, विक्रम, अनिल मेहरा, सोनिया राजपूत, प्रतिक्षा शर्मा, शिवांगी धमीर, सोनिया बाली आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी