बरात निकलते ही दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

संवाद सहयोगी बिश्नाह कस्बे पास गांव कोटली चाढ़कां से शादी करने जा रहे दूल्हे को पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 02:12 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 02:12 AM (IST)
बरात निकलते ही दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
बरात निकलते ही दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : कस्बे पास गांव कोटली चाढ़कां से शादी करने जा रहे दूल्हे को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दूल्हे को उस समय गिरफ्तार किया जब घर से दूल्हन लेने के लिए निकलने ही वाला था। आरोपित की पहचान अजयकुमार निवासी कोटली चाढ़कां के रूप में हुई है।

अजय कुमार के खिलाफ एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि अजय ने पहले उसे शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि युवती के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह शादी से मुकर गया और उसने कहीं और सगाई कर ली। अजय ने युवती से बात करना भी बंद कर दिया। जब युवती को उसकी शादी कहीं और तय होने की बात पता चली तो वह पुलिस के पास पहुंच गई। युवती ने बिश्नाह पुलिस स्टेशन में अजय के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। उधर युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जब आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची तो उस समय अजय घर से बरात लेकर निकलने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती का मेडिकल करवा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी