बासमती धान खरीद के लिए सरकार खोले मंडी

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को संघ के पूर्व राज्य महासचिव सुभाष दसगोतरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार से मांग की गई कि क्षेत्र में 370 नंबर बासमती धान की खरीद के लिए सरकारी मंडी खोली जानी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:17 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:17 AM (IST)
बासमती धान खरीद के लिए सरकार खोले मंडी
बासमती धान खरीद के लिए सरकार खोले मंडी

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को संघ के पूर्व राज्य महासचिव सुभाष दसगोतरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार से मांग की गई कि क्षेत्र में 370 नंबर बासमती धान की खरीद के लिए सरकारी मंडी खोली जानी चाहिए। किसान नेता सुभाष ने कहा कि किसानों की पुरानी मांग है कि सरकार 370 नंबर बासमती धान की खरीद के लिए भी सरकारी मंडी खोले। इसके बावजूद अभी तक मंडी नहीं खुली। किसानों से दूसरी वैरायटी के धान की खरीद के लिए मंडी तो खुलती है, लेकिन बासमती धान के लिए नहीं। हर बार किसानों को अपनी उपज को व्यापारियों को मनमाने दाम पर बेचनी पड़ी थी। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि तीन साल पहले जिन किसानों की धान की फसल प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ी थी, उसका मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया। जल्द मुआवजा राशि किसानों को जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए कोई ठोस कृषि नीति नहीं बनाती। इस कारण क्षेत्र के किसानों को धान की बिक्री के लिए घाटा उठाना पड़ता है। इसके चलते किसान कृषि से अपना मुंह मोड़ने लगा है। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि 370 नंबर धान का सरकार 7500 रुपए प्रति क्विंटल दाम तय करे, ताकि किसानों को लाभ मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो मजबूरी में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। बैठक में सुरजीत सिंह, रमेश लाल, बाबूराम, तरसेम लाल, जगदीश लाल, कुलदीप सिंह, बाबा राम, सरदारी लाल, मंगल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी