विधायक गंगा ने गनई से विकास के संबंध में की चर्चा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 02:21 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:21 AM (IST)
विधायक गंगा ने गनई से विकास के संबंध में की चर्चा
विधायक गंगा ने गनई से विकास के संबंध में की चर्चा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से विशेष बैठक कर अपने विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के संबंध मे चर्चा की।

भाजपा मुख्यालय सरोर अड्डा में राज्यपाल के सलाहकार से की गई विकास के संबंध में चर्चा में विधायक गंगा ने क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के विकास को जल्द गति दिए जाने पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि विजयपुर क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए ऐसी कई योजनाओं को अमल में लाया जाएगा, जिससे लोगों को हर प्रकार की बेहतर सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। क्षेत्र के गांवों में विशेष पेयजल परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने पर बल दिया जा रहा है। कंडी क्षेत्र के अलावा सीमांत क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता से इन सेवाओं को उपलब्ध करवाना उनका पहला फर्ज है। ऐसे कई गांवों का चयन किया गया है, जिनमें मौजूदा समय में नई परियोजनाओं को अमल में लाने पर विचार किया जा रहा है। लिहाजा अमल में लाई जाने वाली परियोजनाओं को जल्द अंतिम रूप देकर जनता की सेवा में लागू किया जाए। गंगा ने राज्यपाल से भी लागू की जाने वाली जनहित की योजनाओं को जल्द मंजूरी देने की पेशकश की।

chat bot
आपका साथी