Srinagar में फिर बिहार के गोल गप्पे वाले की हत्या, पुलवामा में उत्तर प्रदेश के कारपेंटर को गोली मारी

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ दिया लेकिन हमलावरों का अभी कुछ पता नहीं चला है। वहीं दूसरी तरफ पुलवामा में भी उत्तर प्रदेश के एक नागरिक को आतंकियों ने गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:52 PM (IST)
Srinagar में फिर बिहार के गोल गप्पे वाले की हत्या, पुलवामा में उत्तर प्रदेश के कारपेंटर को गोली मारी
शनिवार शाम को वह शहर के ईदगाह क्षेत्र में गोल गप्पे बेच रहा था।

जम्मू, जेएनएन : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के सख्त तेवर के बावजूद के श्रीनगर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को फिर बिहार के रहने वाले एक हिंदू नागरिक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया व्यक्ति यहां काफी समय से गोल गप्पे बेचने का काम करता था। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलवामा में भी उत्तर प्रदेश के एक नागरिक को आतंकियों ने गोली मार दी। वहीं दूसरी तरफ पुलवामा में भी उत्तर प्रदेश के एक नागरिक को आतंकियों ने गोली मार दी। कुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बिहार के बांका जिला अंतर्गत पड़ने वाले बाराहाट थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव का रहने वाला अरविंद कुमार साह काफी समय से श्रीनगर शहर में ठेले पर गोल गप्पे बेचा करता था। शनिवार शाम को वह शहर के ईदगाह क्षेत्र में गोल गप्पे बेच रहा था। तभी अचानक हथियारों से लैस आतंकी आए और अरविंद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए भाग निकले। कई गोलियां लगने से अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुरक्षा बलों ने हालांकि तुरंत कार्रवाई शुरू की, लेकिन मची अफरातफरी के बीच हमलावर भागने में कामयाब रहे।ईदगाह क्षेत्र के घेर कर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

इस घटना के कुछ ही देर बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला अंतर्गत पड़ने वाले लिट्टर क्षेत्र में भी आतंकियों ने उत्तर प्रदेश सहारनपुर के एक नागरिक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यहां जिसको गाेली मारी गई है, उसका नाम सगीर अहमद बताया जा रहा है। वह कारपेंटर था। यहां वह एक मिल में काम करता था। यहां भी पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी