Jammu: एकता विहार में फैली गंदगी, स्ट्रीट लाइटें भी हुई खराब

गंग्याल के एकता विहार में साफ-सफाई रोजाना नहीं होने के चलते कई स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। अधिकतर स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हुई हैं। सफाई कर्मचारी लोगों के कहने पर काम नहीं करते।एकता विहार में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:24 PM (IST)
Jammu: एकता विहार में फैली गंदगी, स्ट्रीट लाइटें भी हुई खराब
एकता विहार में जनसमस्याएं सुनते निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा।

जम्मू, जागरण संवाददाता । गंग्याल के एकता विहार में साफ-सफाई रोजाना नहीं होने के चलते कई स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। अधिकतर स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हुई हैं। सफाई कर्मचारी लोगों के कहने पर काम नहीं करते।

यह शब्द स्थानीय लोगों ने एकता विहार में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा से कहे। एकता विहार के लोगो ने सतीश को बताया कि क्षेत्र में पिक एंड चूज वाला काम हो रहा है। निगम के निगरान या कर्मचारियों को जब भी सफाई के लिए बोला जाता है तो वे इंकार कर देते हैं और संबंधित कॉरपोरेटर को फोन करने को कहते हैं। लोगों ने बताया कि एकता विहार में सभी गलियो में सफाई कभी-कभार ही होती है। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इसके साथ ही एकता विहार में 2010 से कई स्ट्रीट लाइटे लगी हुई हैं जिनमें से अधिकतर खराब हैं।

उन्होंने आरोप लगाए कि कॉरपोरेटर एकता विहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं क्योंकि निगम चुनाव में उन्हें एकता विहार से मात्र 100 के करीब वोट मिले थे। इस मौके उनके साथ वार्ड अध्यक्ष सुमनप्रीत सिंह, बलदेव सिंह वजीर, ओम प्रकाश शर्माअंग्रेज सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगो की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व चेयरमैन ने लोगों को आश्वसन दिया कि वह एक-दो दिनों में निगम अायुक्त से मिल कर उनको सभी समस्याओं से अवगत करवाएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वो एकता विहार, मुहल्ला राजीव गांधी, बाजीगर बस्ती का दौरा करें और खुद हालात देखें।

chat bot
आपका साथी