Gandhi Nagar Shootout: रंगदारी गिरोह शहर के कई व्यापारियों से वसूल चुका है करोड़ों रुपये

Gandhi Nagar Shootout पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रायल सिंह पर जब अमनदीप सिंह हत्या का मुकदमा चल रहा था तब राजा अकसर उससे कोर्ट और जेल में मिलने जाता था।इस बारे में एसएसपी जम्मू चंदन कोहली प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:04 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:17 PM (IST)
Gandhi Nagar Shootout: रंगदारी गिरोह शहर के कई व्यापारियों से वसूल चुका है करोड़ों रुपये
वसूली का काम अलग बदमाशों को सौंप जाता था।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मंदिरों के शहर जम्मू के नामीगिरामी व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी गिरोह के कुछ गुर्गों सदस्यों की गिरफ्तारी बाकी है।गिरोह के मास्टर माइंड राजा और रायल सिंह से पुलिस ने बुधवार को गांधी नगर पुलिस स्टेशन मेंं पूछताछ कर उन व्यापारियों के नाम जानने चाहे जिनसे रंगदारी वसूली जाती थी।

पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसमें गिरोह के सरगना राजा ने शहर के कुछ जानेमाने ट्रांसपोर्टरों, आभूषण कारोबारियों, रीयल स्टेट के ठेकेदारों और अन्य आर्थिक तौर से सम्पन्न व्यापारियों से रंगदारी वसूली है।जिन व्यापारियों ने गिरोह को रंगदारी दी है, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि ऐसे व्यापारी खुलकर सामने नही आना चाहते। गिरोह में करीब 26 लोग है, जिन्हें अलग अलग काम सौंपा गया।कुछ सदस्य व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकाते थे।वसूली का काम अलग बदमाशों को सौंप जाता था।

रंगदारी की रकम रायल सिंह समेत गिरोह के अन्य सदस्यों में उनके काम के मुताबिक बांटी जाती थी। जम्मू के व्यापार नागर सिंह उर्फ नागों से भी 21 मार्च और 14 मार्च को दो बार 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे देने से मना किया तो उनके घर पर 3 अप्रैल को गिरोह के सरगना राजा के साथी बबलू उर्फ लंगडा और बबलू निवासी आरएसपुरा ने घर के बाहर से नागों के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। जिसमें कोई जानी नुकसान नही हुआ था।

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रायल सिंह पर जब अमनदीप सिंह हत्या का मुकदमा चल रहा था तब राजा अकसर उससे मिलने कोर्ट और जेल में मिलने जाता था। इस बारे में एसएसपी जम्मू चंदन कोहली प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी