Rehari Zone Jammu : सड़क हादसों का सबब बन रहा गांधी नगर रेहड़ी जोन हटेगा

रेहड़ी जोन में पार्किग व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे रोड से गुजरने वाले दूसरे वाहन हादसों का शिकार बन जाते हैं। बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क होने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:11 PM (IST)
Rehari Zone Jammu : सड़क हादसों का सबब बन रहा गांधी नगर रेहड़ी जोन हटेगा
गांधी नगर थाने के कुछ जवानों को रोजाना पार्किंग जोन में व्यवस्था को सुधारने के लिए तैनात किया जाता है।

जम्मू, दिनेश महाजन : शहर के बिक्रम चौक-सतवारी मार्ग पर गांधीनगर में बने रेहड़ी जोन को नगर निगम जम्मू हटाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल शाम के समय रेहड़ी जोन पर बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन पार्क हो जाते है, जो हादसों का सबब बनते हैं। ऐसे में नगर निगम ने रेहड़ी जोन को अपने स्थान से हटा कर कुछ पीछे करने का फैसला लिया है। इसके लिए रेहड़ी जोन के पीछे नाले के कुछ हिस्से पर लेंटर डाल कर रेहड़ियों को वहां ले जाया जाएगा। इससे रेहड़ी जोन पर पार्क होने वाले वाहन मुख्य लेन की बजाए सर्विस पर ही पार्क होंगे।

सतवारी से प्रजेंटेशन कान्वेंट स्कूल के सामने लगने वाली रेहड़ियों को मुख्य मार्ग से हटाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में गांधी नगर आर्मी गेट के सामने से लेकर मैन स्टाप तक लगी रेहड़ियों को हटा पीछे ले जाया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो नाले पर लेंटर को डालने का काम शुरू हो जाएगा।

रेहड़ी जोन पर बेतरतीब वाहन पार्किंग बन रही हादसों का सबब : शाम होते ही गांधी नगर रेहड़ी में खाने के शोकिन लोग पहुंच जाते है। रेहड़ी जोन में पार्किग व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे रोड से गुजरने वाले दूसरे वाहन हादसों का शिकार बन जाते हैं। बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क होने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। लेकिन लगता है कि पुलिस व प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।

योजना तैयार कर ली गई है : नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा का कहना है कि गांधी नगर रेहड़ी जोन में पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए रेहड़ियों को अपने स्थान से हटा कर कुछ पीछे ले जाया जाएगा। जिससे वाहनों की पार्किंग सर्विस लाइन में ही होगी।

नगर निगम के संज्ञान में लाया है मामला : एसपी सिटी साउथ दीपक ढिगरा का कहना है कि रेहड़ी जोन में पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने नगर निगम जम्मू के अधिकारियों से बात की है। गांधी नगर पुलिस थाने के कुछ जवानों को रोजाना पार्किंग जोन में व्यवस्था को सुधारने के लिए तैनात किया जाता है। 

chat bot
आपका साथी